हर्षल ने तोड़ा जसप्रीत का रिकॉर्ड
6 अक्तूबर को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए मैच में हर्षल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ तीन विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने अपने नाम एक उपलब्धि हासिल की। हर्षल आईपीएल के किसी भी एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए। इसके साथ ही उन्होंने जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ दिया। हर्षल अब तक 29 विकेट ले चुके हैं। बीते साल बुमराह ने मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए 27 विकेट हासिल किए थे। जबकि, 2017 में भुवनेश्वर कुमार ने 26 विकेट लेने का करिश्मा किया था।
प्ले ऑफ में पहुंच चुकी है आरसीबी
विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम प्ले ऑफ में पहले ही पहुंच चुकी है। मौजूदा समय में वह 16 अंकों के साथ अंकतालिका में तीसरे स्थान पर बरकरार है। इस सत्र में विराट की टीम ने अब तक 13 मैच खेले जिनमें 8 जीते और 5 हारे हैं।