फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021: रैना की खराब फॉर्म पर पोलाक की दो टूक, कहा- लय पाने में नाकाम मिस्टर आईपीएल, इस खिलाड़ी को मिले मौका

Sun, 03 Oct 2021 11:16 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी

सार

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान शॉन पोलाक ने सुरेश रैना की खराब फॉर्म को लेकर बयान दिया है। उनका कहना है कि रैना इस  सत्र में अपनी फॉर्म पाने में नाकाम रहे हैं। मिस्टर आईपीएल के नाम से मशूहर रैना दूसरे सत्र में लगातार संघर्ष कर रहे हैं। 
विज्ञापन
सुरेश रैना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल का 47वां मुकाबला शनिवार को अबूधाबी में खेला गए। शेख जायद स्टेडियम में हुए इस मैच में सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 189 रन बनाए। चेन्नई की तरफ से ऋतुराज गायकवाड़ ने शतक नाबाद शतक जड़ा। इसके बावजूद धोनी की टीम हार गई। सीएसके के द्वारा दिए गए 190 रनों के लक्ष्य को राजस्थान ने 17.3 ओवर में पूरा कर लिया। इस मैच में चेन्नई के बल्लेबाज सुरेश रैना ने फिर निराश किया। उनकी फॉर्म को लेकर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान शॉन पोलाक ने बयान दिया है। उनका कहना है कि रैना आईपीएल 2021 में अपनी लय पाने में नाकाम रहे हैं। 

विज्ञापन

अर्धशतक से की थी सीजन की शुरुआत

आईपीएल 2021 के सीजन में सुरेश रैना ने अर्धशतक लगाकर शुरुआत की थी। 10 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाज करते हुए 36 गेदों पर 54 रन बनाए थे। लेकिन उसके बाद से वह लगातार संघर्ष कर रहे है। अप्रैल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ उनकी 24 रनों की पारी को छोड़ दिया जाए तो ज्यादातर सूखा ही रहा है। 

लय पाने में नाकाम सुरेश रैना

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान शॉन पोलाक कहना है कि सुरेश रैना आईपीएल 2021 में अपनी फॉर्म तलाशने में नाकाम रहे हैं। क्रिकबज से बात करते हुए उन्होंने कहा, वह अब उतना तेज नहीं दिखते हैं, वर्षों से शानदार क्षेत्ररक्षण, अपनी ऑफ स्पिन गेंदबाजी से योगदान देना और गेंद को मैदान से बाहर मारना हमने इस सत्र में वह सब नहीं देखा। इसमें कोई आश्चर्य नहीं है कि उन्हें तीन नंबर पर भेजा गया। 
विज्ञापन

रॉबिन उथप्पा को मिले मौका

सुरेश रैना के लिए आईपीएल 2021 का दूसरा सत्र बहुत अच्छा नहीं रहा। दूसरे सीजन में उन्होंने पांच मैच खेले। इस दौरान उनके स्कोर पर नजर डाली जाए तो रैना ने 4, 17, 11, 2 और 3 रन बनाए हैं। हालांकि सीएसके प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। पोलाक का मानना है कि रैना के स्थान पर एक और अनुभवी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा को प्लेइंग इलेवन में लाना एक बुरा विचार नहीं हो सकता है। पोलाक ने यह भी कहा कि मेरा विचार अपवाद हो सकता है क्योंकि सीएसके आसानी से बदलाव नहीं करता है। उन्होंने आगे कहा मुझे आश्चर्य है क्या वे रॉबिन उथप्पा को मौका देंगे, सीएसके ऐसी टीम है जिसे बड़े बदलाव करना पसंद नहीं है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें