250 का स्कोर बराबर के करीब होता
मैच के बाद एमएस धोनी ने व्यंगात्मक रूप में कहा, जब राजस्थान की टीम ने 17.3 ओवर में 190 रनों का टारगेट हासिल कर लिया, और जिस तरह से वे बल्लेबाजी कर रहे थे ऐसे में 250 रनों का लक्ष्य बराबरी के लिए होता, क्योंकि उनके सात विकेट सुरक्षित थे।
धोनी ने यशस्वी और लुइस को दिया श्रेय
चेन्ई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने राजस्थान के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और एविन लुइस को जीता का श्रेय दिया। इन दोनों बल्लेबाजों ने पहले छह ओवर में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए सीएसके को मैच से बाहर कर दिया। धोनी ने मैच के बाद कहा कहा, हारने के लिए एक खराब टॉस, 190 रन अच्छा स्कोर था लेकिन ओस ने उस सपाट कर दिया औ गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आने लगी, आपको अच्छी बल्लेबाजी करने की जरूरत थी और उनके बल्लेबाजों ने ऐसा करते हुए गेंदबाजों पर दबाव बनाया, उन्होंने छह ओवर के खेल में मैच हमने छीन लिया।
लुइस-यशस्वी ने 5 ओवर में जोड़े 77 रन
190 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाजों ने आक्रामक शुरुआत करते हुए सीएसके के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। पारी का आगाज करने आए एविन लुइस और यशस्वी जायसवाल ने पांच ओवर में 77 रन बनाए। जिसके बाद चेन्नई को मैच में वापस आऩे का मौका नहीं मिला। जायसवाल ने कातिलाना बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। जबकि, लुइस 12 गेंदों पर 27 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रही सही कसर शिवम दुबे ने पूरी कर दी। उन्होंने 42 गेंदों पर तेज-तर्रार 64 रन बनाए। जिसके चलते राजस्थान मैच जीतने में सफल रहा।
ऋतुराज की शानदार पारी
मैच के बाद धोनी ने सीएसके के शतकवीर बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, यह एक यादगार पारी थी जिसे काफी समय जेहन में रहेगी।जब उनके कलाई के स्पिनर गेंदबाजी कर रहे थे तो यह थोड़ा रुक रही थी, और यह बाद में बेहतर होने लगा, तभी ऋतुराज ने अच्छी तरह से कैपिटलाइज किया, अक्सर जब आप मैच हार जाते हैं तो इस पर पर्दा पड़ जाता है, लेकिन यह एक शानदार पारी थी। बता दें, ऋतुराज ने इस मैच में 60 गेंदों पर 101 रनों की नाबाद पारी खेली खेली थी। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 5 छक्के लगाए।