नरेन का शानदार स्पेल
नरेन ने अपने स्पेल में चार ओवर में चार विकेट लेकर सिर्फ 21 रन दिए। यही वजह रही कि अच्छी शुरुआत के बावजूद आरसीबी टीम सिर्फ 138 रन ही बना सकी। नरेन 2012 और 2014 में भी केकेआर का हिस्सा रहे थे, जब टीम ने आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की थी। वह लीग के सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में से एक हैं। नरेन ने अब तक 132 मैच में 140 विकेट झटके हैं।
नरेन का इकोनॉमी रेट भी शानदार
इतना ही नहीं उनका इकोनॉमी रेट भी शानदार है। वह 6.75 की इकोनॉमी से रन दिए हैं। इस साल तो यह और भी शानदार रहा। इस सीजन नरेन ने 6.51 की इकोनॉमी से रन दिए हैं। नरेन ने इस सीजन एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। वह विराट, डीविलियर्स और मैक्सवेल को एकसाथ आउट करने वाले सीजन के सिर्फ दूसरे और दूसरे फेज के पहले गेंदबाज हैं।