इस जीत के साथ दिल्ली की टीम 10 मैचों में आठ जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं, राजस्थान की टीम नौ मुकाबलों में चार जीत और पांच हार के साथ छठे नंबर पर है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आईपीएल 2021 के 36वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 33 रन से हरा दिया। राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। हालांकि, उनका यह फैसला गलत साबित हुआ। दिल्ली ने पहले खेलते हुए 154/6 का स्कोर बनाया। जवाब में राजस्थान टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 121 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
इस जीत के साथ दिल्ली की टीम 10 मैचों में आठ जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। उसका प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है। वहीं, राजस्थान की टीम नौ मुकाबलों में चार जीत और पांच हार के साथ छठे नंबर पर है।
Trending Videos
दिल्ली की खराब शुरुआत
मैच में दिल्ली कैपिटल्स की खराब शुरुआत देखने को मिली। पावरप्ले में टीम ने अपने दोनों ओपनर शिखर धवन (8) और पृथ्वी शॉ (10) के विकेट गंवाए। धवन को कार्तिक त्यागी और शॉ को चेतन सकारिया ने पवेलियन भेजा।
अय्यर-पंत ने संभाली पारी
दो विकेट गिरने के बाद दिल्ली की पारी को श्रेयस अय्यर और कप्तान ऋषभ पंत ने संभाला। दोनों खिलाड़ियों ने तीसरे विकेट के लिए 45 गेंद पर 62 रन की साझेदारी की। मुस्तफिजुर रहमान ने पंत (24) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। पंत के बाद अय्यर (43) भी राहुल तेवतिया की गेंद पर स्टंप आउट होकर पवेलियन लौटे। शिमरोन हेटमायर को भी रहमान ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 16 गेंद पर 28 रन बनाए। दिल्ली के लिए ललित यादव ने 15 गेंद पर 14 रन बनाकर नाबाद रहे।
लिविंगस्टोन पहली ओवर में आउट
155 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान टीम की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही। पहले ओवर की अंतिम गेंद पर लियाम लिविंगस्टोन एक रन बनाकर आवेश खान की गेंद पर आउट हुए। अगले ही ओवर में यशस्वी जायसवाल (5) भी अपना विकेट गंवा बैठे। उन्हें नॉर्टजे ने आउट किया।
अश्विन के 250 विकेट पूरे
डेविड मिलर को आउट करने के साथ ही आर अश्विन ने टी-20 फॉर्मेट में अपने 250 विकेट पूरे किए। भारत के लिए यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह अमित मिश्रा (262) और पीयूष चावला (262) के बाद तीसरे खिलाड़ी बने। दूसरे फेज में पहला मैच खेल रहे डेविड मिलर ने भी टीम को निराश किया और 10 गेंदों पर सात रन बनाकर पवेलियन लौटे। पावरप्ले तक राजस्थान का स्कोर 21/3 था।
लोमरोर भी कुछ खास नहीं कर सके
पिछले मैच के हीरो रहे महिपाल लोमरोर भी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल सके और 19 रन बनाकर आउट हुए। रियान पराग भी दो रन बना सके। राजस्थान की आधी टीम सिर्फ 55 के स्कोर पर पवेलियन लौट गई थी। इस दौरान कप्तान संजू सैमसन एक छोर पर जमे रहे। उन्होंने राहुल तेवतिया के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 44 रन की साझेदारी की। तेवतिया नौ रन बनाकर आउट हुए।
सैमसन ने 13वां अर्धशतक लगाया
इस दौरान सैमसन ने आईपीएल करियर का 13वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने तबरेज शम्सी के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 22 रन की नाबाद साझेदारी की। हालांकि, स्लो रन रेट की वजह से लक्ष्य तक नहीं पहुंच सके। सैमसन 53 गेंदों पर 70 रन और शम्सी दो रन बनाकर नाबाद रहे। इस तरह टीम छह विकेट पर 121 रन ही बना सकी। यह पहली बार है जब लक्ष्य का पीछा करते हुए कोई टीम सैमसन के नाबाद रहते हारी हो।
दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ललित यादव, शिमरॉन हेटमायर, अक्षर पटेल, आर अश्विन, कगिसो रबाडा, एनरिक नोर्त्जे, आवेश खान
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), लियम लिविंग्सटन, डेविड मिलर, महिपाल लोमरोर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, चेतन साकरिया, कार्तिक त्यागी, तबरेज़ शम्सी, मुस्तफिजुर रहमान