अय्यर-अश्विन की जोड़ी ने मैच जिताया
शिमरॉन हेटमायर ने तेजतर्रार पारी खेली और आठ गेंद पर 15 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अश्विन ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाई। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 39 रन की नाबाद साझेदारी की। श्रेयस 33 रन और अश्विन 20 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई की ओर से बोल्ट, जयंत, क्रुणाल, बुमराह और कुल्टर नाइल को एक-एक विकेट मिला।
दोनों टीमें-
- मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, नाथन कुल्टर नाइल, जयंत यादव, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।
- दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, स्टीव स्मिथ, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कगिसो रबाडा, अवेश खान, एनरिक नॉर्ट्जे।