फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSK vs KKR: फाफ डुप्लेसिस ने बाउंड्री लाइन पर लिया शानदार कैच, मॉर्गन को भेजा पवेलियन, देखिए VIDEO

Sun, 26 Sep 2021 05:43 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी

सार

यह पहली बार नहीं है कि डुप्लेसिस ने कोई शानदार कैच पकड़ा है। इससे पहले भी वे कई बार शानदार कैच ले चुके हैं। डुप्लेसिस फील्डिंग के अलावा बल्लेबाजी में भी शानदार फॉर्म में हैं।
विज्ञापन
फाफ डुप्लेसिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2021 का 38वां मैच चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) और कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के बीच खेला गया। मैच के दौरान सीएसके के फाफ डुप्लेसिस ने एक बेहतरीन कैच पकड़ा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। प्रशंसक फाफ को सुपरमैन फाफ के नाम से बुला रहे हैं। 
विज्ञापन


दरअसल कोलकाता की पारी के 10वें ओवर में जोश हेजलवुड गेंदबाजी कर रहे थे। इस ओवर की पहली गेंद पर केकेआर के कप्तान इयोन मॉर्गन ने बड़ा शॉट लगाया। ऐसा लग रहा था गेंद सीमा रेखा पार कर जाएगी, लेकिन बाउंड्री पर खड़े डुप्लेसिस ने ऐसा नहीं होने दिया। उन्होंने उड़कर कैच लपका। 
 

फिर उन्हें लगा कि उनका संतुलन बिगड़ गया है, और वह गेंद समेत सीमा रेखा पार कर जाएंगे, तो गेंद को हाथ से हवा में छोड़ दिया। फिर खुद सीमा रेखा के पार जाकर और वापस मैदान पर आकर कैच लपक लिया। इस तरह मॉर्गन आठ रन बनाकर आउट हुए। इस कैच को खूब पसंद किया जा रहा है। 
विज्ञापन


यह पहली बार नहीं है कि डुप्लेसिस ने कोई शानदार कैच पकड़ा है। इससे पहले भी वे कई बार शानदार कैच ले चुके हैं। डुप्लेसिस फील्डिंग के अलावा बल्लेबाजी में भी शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने इस मैच से पहले तक 10 मुकाबलों में 50.14 की औसत से 351 रन बनाए हैं। ऑरेंज कैप की रेस में चौथे नंबर पर हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें