यह महत्वपूर्ण पारी थी
मैच के बाद प्रजेंटेशन के दौरान बात करते हुए एमएस धोनी से अपनी पारी के बारे में बताने के कहा गया। इस सवाल के जवाब में पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, उन्होंने इस टूर्नामेंट में बहुत कुछ नहीं किया है, यह एक महत्वपूर्ण पारी थी, मैं इस टूर्नामेंट में कुछ खास नहीं कर सका। उन्होंने महज 6 गेंदो पर 18 रन बनाए थे। इस दौरान धोनी ने सीएसके सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ की तारीफ की। उनके मुताबिक, ऋतुराज ने इस टूर्नामेंट अच्छा प्रदर्शऩ किया है। उन्होंने आगे कहा, जब मेरी और ऋतुराज की बात होती है तो यह बहुत साधारण होती है, जानना चाहते हैं कि वह क्या सोच रहा था, यह देखना अच्छा लगता है कि उन्होंने बहुत सुधार किया है, वह 20 ओवर बल्लेबाजी करने में सक्षम हैं।.
धोनी ने इनको दिया जीत का श्रेय
दिल्ली के खिलाफ मिली क्वालीफायर मुकाबले में जीत का श्रेय धोनी ने सपोर्ट स्टाफ और टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को दिया। बीते साल आईपीएल 2020 में सीएसके की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। यह आईपीएल इतिहास में पहली बार हुआ था जब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी। धोनी ने आगे कहा, यह मेरे लिेए बहुत मुश्किल था जब टीम बीते साल क्वालीफाई नहीं कर पाई, बहुत इमोशंस थे, इस जीत का श्रेय सपोर्ट स्टाफ और टीम के प्रत्येक सदस्य को जाता है।