फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबाव में महंगा खिलाड़ी: आर्चर की अनुपस्थिति में मॉरिस संभालेंगे तेज गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी!

Wed, 31 Mar 2021 09:17 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
क्रिस मॉरिस - फोटो : PTI
विज्ञापन

आईपीएल की नीलामी में बिके सबसे मंहगे खिलाड़ी क्रिस मौरिस ने कहा कि आगामी सत्र में चोटिल जोफ्रा आर्चर की अनुपस्थिति में राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करना एक अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी, लेकिन इससे टीम में उनकी भूमिका में कोई बदलाव नहीं होगा। तेज गेंदबाज आर्चर हाल में इंग्लैंड के भारत दौरे के दौरान कोहनी में चोट के कारण आईपीएल के पहले हाफ में नहीं खेल पाएंगे जो राजस्थान रॉयल्स के अभियान के लिए करारा झटका होगा। आर्चर की अनुपस्थिति में टीम में शामिल हुए नए खिलाड़ी मॉरिस तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करने को तैयार हैं।

विज्ञापन


उन्होंने वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'मैं आईपीएल में जिस भी टीम के लिए खेला हूं, मेरी भूमिका नई गेंद और डेथ ओवर में गेंदबाजी करने की रही है। इसमें कोई बदलाव नहीं होता। टीम में हमेशा तेज गेंदबाज मिले हैं और मैं इसमें सहायक की भूमिका निभाता हूं। अगर मैं गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करूंगा तो यह नई भूमिका नहीं होगी और अगर मैं इसमें सहायक की भूमिका निभाता हूं तो भी यह मेरे लिए नई नहीं होगी, लेकिन जब आप आक्रमण की अगुआई करते हो तो इसमें थोड़ी जिम्मेदारी होती है, लेकिन जैसा कि मैंने कहा कि यह मेरे लिए कुछ अलग चीज नहीं होगी।'

राजस्थान रॉयल्स ने पिछले महीने इस दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर को 16.25 करोड़ रूपये की राशि में खरीदा था जिससे वह आईपीएल नीलामी के इतिहास में सबसे ज्यादा राशि में बिकने वाले खिलाड़ी बन गए थे। जब महंगे खिलाड़ी के 'टैग' से होने वाले दबाव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि यह सामान्य ही है कि जब इस तरह का कुछ होता है तो थोड़ा दबाव तो होता है। अगर मैं कहूं कि दबाव नहीं है तो यह झूठ होगा लेकिन मैं बीते समय में भी भाग्यशाली रहा हूं कि मैं काफी बड़ी राशि में ही बिकता रहा हूं, लेकिन अंत में आपको प्रदर्शन करना होता है, भले ही आप कितनी भी राशि में खरीदे गए हो।'

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें