फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई: मनसुख हिरेन हत्या मामले में एक और कारोबारी गिरफ्तार, NIA कर रही पूछताछ

Wed, 31 Mar 2021 09:10 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • एंटीलिया के बाहर कथित विस्फोटक कार मिलने का मामला
  • कोल कारोबारी पर सिम कार्ड उपलब्ध कराने का आरोप
  • मनसुख हिरेन की हत्या के बाद खुले कई राज
विज्ञापन
एनआईए की फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने मनसुख हिरेन की हत्या में एक और व्यापारी को धर दबोचा है। NIA ने अहमदाबाद से इस व्यापारी को गिरफ्तार किया है।  देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के घर के बाहर कथित विस्फोटक कार मिली थी उसमें इसका भी हाथ था। अधिकारी ने पूछताछ के बाद इसको हिरासत में लिया। पिछले दिनों पुलिस कांस्टेबल विनायक शिंदे और नरेश गौर ने पुलिस पूछताछ में कोल कारोबारी ठक्कर का नाम बताया था।  

विज्ञापन

सिम कार्ड उपलब्ध कराने के आरोप में गिरफ्तार
एनआईए अधिकारी ने बताया कि कोल कोरोबारी किशोर ठक्कर ने सिम कार्ड खरीदकर नरेश गौर को दिया। अधिकारी ने बताया कि राज्य एटीएस ने हिरन की हत्या की जांच के सिलसिले में निलंबित पुलिस कांस्टेबल विनायक शिंदे और क्रिकेट सटोरिये नरेश गौर को गुजरात से सिम कार्ड खरीदने के संबंध में गिरफ्तार किया था।
5 मार्च को हिरेन का मिला था शव
बता दें कि मनसुख हिरेन ठाणे का रहने वाला था और कथित तौर पर एसयूवी कार का मालिक था जो उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर 25 फरवरी को मिली थी  इस कार में विस्फोटक सामग्री रखी गई थी। हिरेन का शव पांच मार्च को ठाणे के मुंब्रा क्रीक में पाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें