फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021: पंत-विलियमसन होंगे आमने-सामने, दिल्ली से बदला लेने उतरेगी SRH, कब-कहां और कैसे देखें मैच की LIVE स्ट्रीमिंग

Wed, 22 Sep 2021 08:07 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दूसरे चरण का चौथा और आईपीएल 2021 का 33वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बाद खेला जाएगा। दिल्ली की टीम जहां जीत के साथ फिर से अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज होना चाहेगी तो वहीं हैदराबाद एकजुट होकर मजबूत वापसी करते हुए जीत हासिल करना चाहेगी।
विज्ञापन
दिल्ली कैपिट्ल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का दूसरा चरण जारी है। यूएई में दोबारा से लीग की शुरूआत हो चुकी है। दूसरे चरण का चौथा और आईपीएल 2021 का 33वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बाद खेला जाएगा। दिल्ली की टीम जहां जीत के साथ फिर से अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज होना चाहेगी तो वहीं हैदराबाद एकजुट होकर मजबूत वापसी करते हुए जीत हासिल करना चाहेगी। दोनों टीमें पिछली बार जब अप्रैल के महीने में भिड़ी थीं तब मैच का परिणाम सुपर ओवर से निकला था जिसमें दिल्ली ने बाजी मारी थी। ऐसे में एक बार फिर से दोनों टीमों में एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है, तो आइए जानते हैं मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट की सारी जानकारी।

विज्ञापन

कब खेला जाएगा दिल्ली-हैदराबाद के बीच मुकाबला?

आईपीएल 2021 का 33वां मुकाबला दिल्ली-हैदराबाद के बीच 22 सितंबर (बुधवार) को खेला जाएगा।

कितने बजे होगा मैच?

भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे टॉस होगा और 7:30 बजे से मैच शुरू हो जाएगा।

कहां होगा कैपिटल्स और सनराइजर्स के बीच मैच?

यह मुकाबला दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा।

कहां देख सकते हैं लाइव मैच?

डीसी और सनराइजर्स के बीच होने वाले इस मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर आठ अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं। हिंदी-अंग्रेजी के अलावा इसे छह क्षेत्रीय भाषाओं में भी देखा जा सकता है।

कहां देखें ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?
मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सब्सक्रिप्शन के साथ Disney+Hotstar पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच के लाइव अपडेट्स amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं। 
विज्ञापन

दोनों टीमों का स्क्वॉड

दिल्ली कैपिटल्स
ऋषभ पंत (कप्तान), श्रेयस अय्यर, अजिंक्य रहाणे, अमित मिश्रा, अवेश खान, अक्षर पटेल, इशांत शर्मा, कगिसो रबाडा, पृथ्वी शॉ, रविचंद्रन अश्विन, शिखर धवन, ललित यादव, मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमायर, बेन ड्वारशुईस, एनरिक नॉर्टजे, स्टीव स्मिथ, उमेश यादव, रिपल पटेल, लुकमान हुसैन मेरीवाला, कुलजंत खेजरोलिया, टॉम कुरेन, सैम बिलिंग्स, प्रवीण दुबे, विष्णु विनोद

सनराइजर्स हैदराबाद:
केन विलियमसन, डेविड वार्नर, अभिषेक शर्मा, बासिल थम्पी, भुवनेश्वर कुमार, मनीष पांडे, मोहम्मद नबी, राशिद खान, संदीप शर्मा, शाहबाज नदीम, श्रीवत्स गोस्वामी, सिद्धार्थ कौल, खलील अहमद, टी नटराजन, विजय शंकर, रिद्धिमान साहा, विराट सिंह, प्रियम गर्ग, मिशेल मार्श, जेसन होल्डर, अब्दुल समद, केदार जाधव, मुजीब-उर-रहमान, जगदीश सुचित, शेरफेन रदरफोर्ड, जेसन रॉय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें