इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के तीसरे मुकाबले में सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के युवा बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल को डेब्यू का मौका मिला। पडीक्कल ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी की। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही अर्धशतक जड़ दिया। ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन हैं देवदत्त पडीक्कल, जिसने डेब्यू मैच में ही जड़ दी धमाकेदार फिफ्टी?