Tata Motors (टाटा मोटर्स) की प्रीमियम हैचबैक कार Tata Altroz (टाटा अल्ट्रोज) ग्राहकों के बीच पॉपुलर हो रही है। कंपनी ने अपनी इस गोल्ड स्टैंडर्ड वाली कार को और लोकप्रिय बनाने और इसकी मांग में तेजी लाने के लिए इसके डीजल मॉडल को सस्ता कर दिया है। टाटा अल्ट्रोज डीजल मॉडल कार के बेस वेरिएंट को छोड़कर अन्य वेरिएंट्स की कीमतों में 40,000 रुपये तक की कटौती की गई है। टाटा अल्ट्रोज इस साल जनवरी के महीने में लॉन्च की गई थी। यह एकमात्र हैचबैक कार है जिसे ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग हासिल हुई है।
विज्ञापन
2 of 6
Tata Altroz
- फोटो : Tata Motors
नई कीमत
Tata Altroz डीजल मॉडल 5 ट्रिम - XE, XM, XT, XZ, और XZ (O) में उपलब्ध है। कार के बेस-स्पेक XE डीजल मॉडल को छोड़कर अन्य सभी डीजल वेरिएंट्स की कीमत कम हो गई है। कीमत में कटौती के बाद अल्ट्रोज डीजल वेरिएंट्स की एक्स-शोरूम कीमतें 6.99 लाख रुपये से लेकर 9.09 लाख रुपये के बीच हो गई है।
विज्ञापन
3 of 6
Tata Altroz
- फोटो : Tata Motors
अल्ट्रॉज डीजल की वेरिएंट के आधार पर कीमत
Tata Altroz डीजल XM वेरिएंट की कीमत पहले 7.90 लाख रुपये थी, जो कीमत में कटौती के बाद 7.5 लाख रुपये हो गई है। जबकि 8.59 लाख रुपये कीमत वाली Altroz XT वेरिेएंट की नई कीमत 8.19 लाख रुपये हो गई है। Altroz XZ डीजल वेरिएंट की कीमत 9.19 लाख रुपये थी जो कीमत में कटौती के बाद अब 8.79 लाख रुपये हो गई है। और XZ ऑप्शनल वेरिएंट 9.35 लाख की जगह 8.95 लाख रुपये में मिल रही है। ये सभी कार की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमतें हैं।
कीमत कटौती की वजह
Tata Altroz डीजल मॉडल कार की कीमत में कटौती के पीछे की वजह अभी कंपनी की ओर से पता नहीं चल पाई है। ऐसा माना जा रहा है कि डीजल वेरिएंट की तुलना में हैचबैक के पेट्रोल मॉडल की बढ़ती मांग के कारण ऐसा हुआ होगा। कंपनी अल्ट्रोज के डीजल वेरिएंट की बिक्री को बढ़ाने में मदद करने के लिए कीमतों में कटौती की होगी। डीजल अल्ट्रोज के बेस वेरिएंट की कीमत हैचबैक के पेट्रोल मॉडल से 1.50 लाख रुपये अधिक है। अन्य सभी डीजल वेरिएंट की कीमत लगभग उनके पेट्रोल समकक्षों की तुलना में 1.20 लाख अधिक है।
विज्ञापन
5 of 6
Tata Altroz
- फोटो : Tata Motors
अल्ट्रोज का इंजन और पावर
Tata Altroz प्रीमियम हैचबैक कार पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन में उपलब्ध है। कंपनी ने पहले इसे पेट्रोल मॉडल में लॉन्च किया था, बाद में इसका डीजल मॉडल उतारा गया। कार के पेट्रोल मॉडल में 1.2-लीटर का इंजन मिलता है, जो 85 bhp का पावर और 113 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं अल्ट्रोज डीजल मॉडल में 1.5 लीटर, 4 सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन 89 bhp का पावर और 200 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है।
जल्द आएगी ज्यादा पावरफुल अल्ट्रोज
टाटा मोटर्स जल्द ही अल्ट्रोज का टर्बो वेरिएंट लाने की तैयारी में है। टर्बो इंजन वाली अल्ट्रोज को टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा गया है। इसमें नेक्सन एसयूवी वाला 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। नेक्सन में यह इंजन 118bhp का पावर और 170Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। रिपोर्ट के मुताबिक अल्ट्रोज का टर्बो वेरिएंट ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आएगा।