फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: विराट सेना के डायरेक्टर बने माइक हेसन तो इस दिग्गज को बनाया गया कोच

Sat, 24 Aug 2019 04:53 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली और पार्थिव पटेल - फोटो : पीटीआई
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कोच और टीम इंडिया के कोच पद के प्रबल दावेदार रहे माइक हेसन अब IPL 2020 में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। हेसन को विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का ऑपरेशन क्रिकेट डायरेक्टर बनाया गया है।
विज्ञापन

2 of 4
माइक हेसन - फोटो : ANI
आरसीबी ने शुक्रवार (23 अगस्त) को एक आधिकारिक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। वहीं पूर्व ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज साइमन कैटिच आरसीबी के हेड कोच का अहम पद संभालेंगे। मतलब मेंटर कोच गैरी कर्स्टन और गेंदबाजी कोच आशीष  नेहरा की छुट्टी कर दी गई है। यह दोनों पिछले दो सीजन से टीम के साथ थे। 
विज्ञापन

3 of 4
माइक हेसन - फोटो : social Media
बता दें कि हेसन पिछले सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब के हेड कोच थे और हाल ही में उन्होंने टीम इंडिया का हेड कोच बनने में रवि शास्त्री को कड़ी टक्कर दी थी। वहीं साइमन कैटिच दो बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स के सहायक कोच रह चुके हैं।
विज्ञापन

4 of 4
चेन्नई बनाम बेंगलोर
याद हो कि आरसीबी के लिए आईपीएल का पिछला सीजन बेहद निराशाजनक रहा था। कोहली की अगुवाई वाली बैंगलोर 2019 में आखिरी पायदान पर रही थी। किंग्स इलेवन पंजाब जिसे माइक हेसन तैयार कर रहे थे, वह छठे नंबर पर थी तो केकेआर जिसके साथ कैटिच जुड़े थे वह पांचवें क्रम पर थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें