अनुमान लगाया जा रहा था कि टीम में कई बदलाव देखने को मिलेंगे, लेकिन दुबई में खेले जा रहे इस मैच में टीम सिर्फ एक अतिरिक्त स्पिनर के साथ उतरी है। मध्यक्रम बल्लेबाज एन जगदीशन के स्थान पर लेग स्पिनर पीयूष चावला की टीम में वापसी हुई है। यानी रवींद्र जडेजा और कर्ण शर्मा को पीयूष चावला का भी साथ मिलेगा।
- बल्लेबाज: फाफ डुप्लेसिस, शेन वाटसन, अंबाती रायुडू
- विकेटकीपर: एमएस धोनी
- ऑलराउंडर: ड्वेन ब्रावो, रवींद्र जडेजा, सैम करन
- गेंदबाज: दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, कर्ण शर्मा, पीयूष चावला
हैदराबाद की टीम में भी एक अतिरिक्त स्पिनर खिलाया गया है। युवा ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा के स्थान पर भारतीय फिरकी गेंदबाज शहबाज नदीम को मौका मिला है। एक बार फिर से डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो पारी की शुरुआत करते दिखेंगे। वहीं मध्यक्रम में मनीष पांडे, केन विलियमसन, प्रियम गर्ग और विजय शंकर दिखेंगे। गेंदबाजी में राशिद खान, टी नटराजन, खलील अहमद और संदीप शर्मा हैं।
- बल्लेबाज: डेविड वार्नर, मनीष पांडे, केन विलियमसन, प्रियम गर्ग
- विकेटकीपर: जॉनी बेयरस्टो
- ऑलराउंडर: विजय शंकर, राशिद खान
- गेंदबाज: टी नटराजन, शहबाज नदीम, खलील अहमद और संदीप शर्मा