इससे पहले पंजाब के स्टार बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने कहा था कि गेल के अनुभव से टीम के बल्लेबाजी क्रम को काफी फायदा मिल रहा है और वह मदद कर रहे हैं। अग्रवाल ने कहा था, 'गेल किंग्स इलेवन पंजाब का अभिन्न हिस्सा हैं, फिर चाहे वह खेल रहे हों या नहीं। वह हमसे बात करते हैं और अहम मुद्दों पर मदद करते हैं।'