फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: बेन स्टोक्स की एंट्री से मजबूत हुई राजस्थान रॉयल्स, कैसी है SRH की प्लेइंग XI

Sun, 11 Oct 2020 03:32 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बेन स्टोक्स - फोटो : Social media
विज्ञापन

पिछले मैच में कप्तान डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो की धुआंधार पारी के बाद सनराइजर्स हैदराबाद लय में लौट चुकी है। आज डबल हेडर के पहले मुकाबले में इस टीम का सामना राजस्थान रॉयल्स की उस टीम से होना है, जो दो जीत के बाद लगातार चार मैचों में हार का स्वाद चख चुकी है। इस मैच के लिए दोनों टीम में कुछ बदलाव हुए हैं, आइए डालते हैं एक नजर...

विज्ञापन


RR की प्लेइंग इलेवन

इस टीम के लिए सबसे बड़ी राहत बेन स्टोक्स का टीम से जुड़ना है। अगस्त में पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के दौरान स्टोक्स बीच में ही न्यूजीलैंड चले गए थे, जहां उनके पिता का कैंसर का इलाज चल रहा है। इंग्लिश ऑलराउंडर अपना क्वारंटीन पूरा कर इस सीजन में पहला मैच खेलने के लिए तैयार है, उनकी गैर मौजूदगी में टीम का संतुलन बिगड़ा हुआ था। स्टोक्स के लिए एंड्र्यू टाई को जगह बनानी पड़ी। रॉबिन उथप्पा और रियान पराग की वजह से यशस्वी जायसवाल और महिपाल लोमरोर को बाहर किया गया है।
  • बल्लेबाज: संजू सैमसन, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), रॉबिन उथप्पा
  • विकेटकीपर: जोस बटलर
  • ऑलराउंडर: रियान पराग, बेन स्टोक्स, राहुल तेवतिया
  • गेंदबाज: जोफ्रा आर्चर, वरुण आरोन, कार्तिक त्यागी, श्रेयस गोपाल

विज्ञापन

SRH की प्लेइंग इलेवन

कप्तान डेविड वार्नर अपना अच्छा फॉर्म कायम रखना चाहेंगे, जिन्होंने पिछले मैच में 40 गेंद में 52 रन बनाए। मनीष पांडे और केन विलियमसन पारी के सूत्रधार की भूमिका निभा सकते हैं। प्रियम गर्ग और अभिषेक शर्मा को मध्यक्रम में बल्लेबाजी और राशिद खान, यॉर्कर विशेषज्ञ टी नटराजन को गेंदबाजी में साथ देने के लिए विजय शंकर की टीम में एंट्री हुई है। युवा ऑलराउंडर अब्दुल समद को बाहर रखा गया है।



 
  • बल्लेबाज: डेविड वार्नर (कप्तान), मनीष पांडे, केन विलियमसन, प्रियम गर्ग
  • विकेटकीपर: जॉनी बेयरस्टो
  • ऑलराउंडर: विजय शंकर, अभिषेक शर्मा, राशिद खान
  • गेंदबाज: टी नटराजन, खलील अहमद, संदीप शर्मा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें