सोसाइटी ऑफ मैन्युफैक्चरर्स ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (एसएमईवी) ने सितंबर महीने में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री का आंकड़ा जारी किया है। एसएमईवी के मुताबिक भारतीय बाजार में सितंबर 2020 में कुल 2544 दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हुई। यहां ध्यान देना जरूरी है कि इस आंकड़े में केवल हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों (HS E2W) को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
पिछले साल की बात करें तो सितंबर 2019 में भारतीय बाजार में कुल 1473 दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हुई थी। यानी कि सितंबर 2019 से तुलना की जाए तो इस साल सितंबर महीने में दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में 72 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
बिक्री में बढ़ोतरी के बावजूद कुछ बातों पर ध्यान देना जरूरी है जैसे पिछले साल इस महीने ऑटो सेक्टर अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहा था। वहीं, Ather 450X, Bajaj Chetak और TVS iQube जैसे कई हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स इस साल लॉन्च हुए हैं। ऐसे में बढ़ोतरी के बावजूद यह आंकड़े उतने संतोषजनक नहीं हैं।
आंकड़ों से अलग इस बात को भी दरकिनार नहीं किया जा सकता कि भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री में तेजी आई है। जुलाई 2020 में 1,343 दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हुई थी। जबकि, अगस्त 2020 में 1,793 दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हुई। यानी जुलाई 2020 से अगस्त 2020 के बीच दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में 42 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जबकि, अगस्त 2020 से सितंबर 2020 के बीच दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में 89 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई
भारत की पहली लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी की केवल छह शहरों में हो रही बिक्री
Mercedes-Benz EQC electric car
- फोटो : Mercedes
मर्सिडीज-बेंज इंडिया (Mercedes-Benz India) ने हाल ही में अपनी पहले इलेक्ट्रिक एसयूवी को भारत में लॉन्च किया है, जिसकी भारतीय बाजार में 99.30 लाख ऑन-रोड कीमत है। Mercedes-Benz EQC इलेक्ट्रिक कार भले ही भारत में लॉन्च हो गई हो, लेकिन इसकी बिक्री अभी केवल 6 शहरों में की जा रही है। पहले चरण के तहत कंपनी अपनी पहली लग्जरी इलेक्ट्रिक एयसूवी की मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, दिल्ली, हैदराबाद और चेन्नई में बिक्री कर रही है। दरअसल कंपनी को उम्मीद है कि इन मेट्रो शहरों में Mercedes-Benz EQC को ग्राहकों का बेहतर साथ मिलेगा, जिसके बाद इसकी बिक्री भारत के दूसरे शहरों में भी शुरू की जाएगी। कंपनी के ऑफिशियल्स को इस त्योहारी सीजन से बहुत उम्मीदें हैं। कंपनी का मानना है कि कोरोना काल के बावजूद ग्राहक इस इलेक्ट्रिक कार की खरीदारी करेंगे।