फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं IPL 2020 के पांच सबसे महंगे खिलाड़ी, जानें किसे मिली कितनी रकम?

Thu, 19 Dec 2019 07:03 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आईपीएल नीलामी 2020 - फोटो : अमर उजाला
इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (आईपीएल) के लिए गुरुवार को कोलकाता में हुई नीलामी में 12 देशों के 338 खिलाड़ियों ने अपनी किस्मत आजमाई। इन 338 खिलाड़ियों में से सिर्फ 73 खिलाड़ियों पर ही बोली लगाई गई। आईपीएल 2020 की नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस बने। कोलकाता ने कमिंस पर 15.50 करोड़ की बोली लगाई। ऐसे में आइए जानते हैं अब तक की नीलामी में कौन से पांच खिलाड़ी सबसे महंगे बिके?
विज्ञापन

2 of 6
pat cummins
पैट कमिंस (15.50 करोड़)
आईपीएल 2020 के लिए कोलकाता नाइटराइडर्स ने बड़ा दांव लगाते हुए ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस पर भारी बोली लगाते हुए अपनी टीम में शामिल कर लिया। दो करोड़ बेस प्राइस वाले कमिंस पर केकेआर ने 15 करोड़ 50 लाख की बड़ी बोली लगाकर खरीदा है। कमिंस तीन साल बाद आईपीएल में वापसी कर रहे हैं। अब तक खेले 16 मैचों में वह 17 विकेट ले चुके हैं। कमिंस आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं। इस लीग में सबसे महंगा बिकने का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम है। उन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स ने 16 करोड़ में खरीदा था।
विज्ञापन

3 of 6
Glenn Maxwell
ग्लेन मैक्सवेल (10.75 करोड़)
गुरुवार को हुई नीलामी में मैक्सवेल को पंजाब ने 10 करोड़ और 75 लाख रुपये में फिर से अपनी टीम में शामिल किया। नीलामी से पहले पंजाब ने उन्हें रिलीज किया था लेकिन नीलामी में एक बार फिर से उनपर दांव लगाया। दो करोड़ के बेस प्राइस वाले मैक्सवेल का अब तक का आईपीएल करियर शानदार रहा है और उन्होंने अब तक खेले गए 69 मैचों में 22 की औसत और 161 की स्ट्राइक रेट से 1397 रन बनाए हैं, इस दौरान उन्होंने दस अर्धशतक भी जड़े हैं। मैक्सवेल ने गेंदबाजी में भी अभी तक 16 विकेट चटकाए हैं। मैक्सवेल अब तक 91 छक्के लगा चुके हैं। 
 

4 of 6
क्रिस मॉरिस - फोटो : सोशल मीडिया
क्रिस मॉरिस (10.00 करोड़) 
दक्षिण अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम ने खरीदा। 1.5 करोड़ बेस प्राइस वाले आरसीबी ने मॉरिश पर 10 करोड़ की बोली लगाई। पिछले सीजन में मॉरिस दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मैदान पर उतरे थे। आरसीबी से पहले मॉरिस आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
शेल्डन कॉट्रेल - फोटो : ट्विटर
शेल्डन कॉट्रेल (8.50 करोड़)
विकेट चटकाने के बाद शैल्यूट करने वाले वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेल्डन कॉट्रेल को आईपीएल 2020 की नीलामी में किंग्स इलेवन पंजाब ने 8.50 करोड़ में खरीदा है। पहली बार आईपीएल में भाग लेने के लिए उतर रहे कॉट्रेल के लिए पंजाब और दिल्ली के बीच काफी लंबी बोली लगी, लेकिन अंत में पंजाब की टीम ने उन्हें आठ करोड़ और 50 लाख रुपये में खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नाथन कोल्टर नाइल - फोटो : सोशल मीडिया
नाथन कोल्टर नाइल (8 करोड़)
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन कोल्टर नाइल को नीलामी में मुंबई इंडियंस ने आठ करोड़ में खरीदा है। नाथन 1 करोड़ रुपए की बेस प्राइस के साथ नीलामी में उतरे थे लेकिन जब उनके लिए फ्रैंचाइजी टीमों में होड़ मची तो सब हैरान रह गए। अंत में मुंबई इंडियंस ने उन्हें 8 करो़ड़ रुपए में खरीदा। नाथन कूल्टर नाइल ने आईपीएल के 26 मैचों में कुल 36 विकेट लिए हैं। वे पिछले आईपीएल सीजन में नहीं खेले थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें