फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020 Auction: हेटमेयर ने भारत के खिलाफ जड़ा था तूफानी शतक, अब बने दिल्ली के करोड़पति दबंग

Thu, 19 Dec 2019 06:40 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शिमरोन हेटमायर - फोटो : सोशल मीडिया
कोलकाता में आईपीएल के अगले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हो रही है। आईपीएल 2020 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने बड़ी बोली लगाते हुए वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज शिमरोन हेटमेयर को अपनी टीम में शामिल कर लिया। दिल्ली की फ्रेंजाइजी ने हेटमेयर  को सात करोड़ 75 लाख की भारी कीमत में अपने साथ जोड़ा। हेटमायर की बेस प्राइस 50 लाख रुपये थी।
विज्ञापन

2 of 4
शिमरोन हेटमेयर
हेटमेयर  ने भारत-विंडीज के बीच खेले जा रहे सीरीज के पहले वन-डे में 139 रन की धमाकेदार पारी खेली थी। 2019 के आईपीएल में रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर की ओर से हेटमेयर ने अपना आईपीएल डेब्यू किया थी। आरसीबी ने उन्हें चार करोड़ 20 लाख में अपने साथ जोड़ा था।
विज्ञापन

3 of 4
शिमरोन हेटमेयर - फोटो : पीटीआई
हेटमेयर  ने पिछले आईपीएल में सिर्फ पांच मैच खेला था। जिसमें उन्होंने 18 की औसत से 90 रन बनाए थे। इसमें एक अर्धशतक भी शामिल था। फिलहाल हेटमेयर  बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
शिमरोन हेटमेयर
हेटमेयर की नीलामी के दौरान दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम लगातार बोली लगा रही थी, लेकिन आखिर में दिल्ली कैपिटल्स ने 7 करोड़ 75 लाख की बोली लगाकर हेटमेयर को अपने टीम में शामिल कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें