शुभमन गिल
मैन ऑफ द मैच रहे शुभमन गिल ने कोलकाता की इस सीजन की छठी जीत दिलाई तो पंजाब की यह लगातार चौथी हार थी। इस सीजन में गिल को पहले निचले क्रम में बल्लेबाजी दी जा रही थी। ऊपरी क्रम में भेजते ही उनके खेल में गजब का निखार आया। वे 13 मुकाबलों में 35 की औसत और 129 के स्ट्राइक रेट से 287 रन बना चुके हैं। कोलकाता का अब अगला मुकाबला 5 मई को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई के साथ होगा