प्रसाद के मुताबिक, आरोपी युवक की पहचान बुदुमुरी नागाराजु के तौर पर हुई। वह आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले का रहने वाला है। उसने प्रसाद के नाम पर कई बड़े बिजनेसमैन से लाखों रुपए की ठगी की थी। प्रसाद ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
प्रसाद ने कहा, 'नागाराजु ने ट्रूकॉलर एप पर अपना मोबाइल नंबर एमएसके प्रसाद के नाम से रजिस्टर्ड कर कई उद्योगपतियों से पैसे वसूले। इसी के चलते भोले-भाले उद्योगपति उसकी चाल में फंसकर ठगी का शिकार हो जाते थे।
आरोपी ने सिलेक्ट टेली कंपनी से 2.88 लाख और रामाकृष्णा हाउसिंग से 3.88 लाख रुपए ठगे थे। कुल मिलाकर आरोपी ने 5 लाख से अधिक की धोखाधड़ी की थी।
प्रसाद ने आरोपी के खिलाफ विजयवाड़ा और हैदराबाद पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया था।