फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2019: रसेल-रबाडा में रोचक जंग, आज ईडन गार्डन में आमने-सामने होंगे कोलकाता-दिल्ली

Fri, 12 Apr 2019 12:19 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

257 : रन बनाए हैं पांच मैचों में केकेआर के आंद्रे रसेल ने 

7.55: की इकॉनोमी रेट से छह मैचों में 11 विकेट लिए हैं रबाडा ने 
विज्ञापन
कोलकाता बनाम दिल्ली
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंद्रे रसेल की लंबे शॉट खेलने की काबिलियत और कैगिसो रबाडा की सटीक यार्कर के बीच शुक्रवार को यहां कोलकाता और दिल्ली के बीच होने वाले इंडियन टी-20 लीग मैच में फिर से रोचक जंग देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन


अंकतालिका में छह मैचों में चार जीत हासिल कर चुकी केकेआर की तरफ से अभी तक का सत्र रसेल के नाम रहा है जिन्होंने पांच पारियों में 257 रन बनाए हैं। इनमें से 150 रन उन्होंने केवल छक्कों से बनाए हैं। उनका औसत 128.50 और स्ट्राइक रेट 212.39 है। इससे विरोधी टीमों को समझ में नहीं आ रहा है कि उन्हें कैसे रोका जाए। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले मैच में उनके खिलाफ स्पिनरों का प्रभावी उपयोग किया। केकेआर ने चेन्नई में खेला गया यह मैच सात विकेट से गंवाया था।

कोलकाता को इस सत्र में अपनी पहली हार दिल्ली कैपिटल्स के हाथों मिली थी। दिल्ली ने सुपरओवर में जीत दर्ज की थी तथा रसेल के खिलाफ जंग में रबाडा ने बाजी मारी थी। रबाडा को सुपर ओवर में 11 रन बचाने थे। रसेल ने उनकी पहली गेंद पर चौका लगाया लेकिन रबाडा ने अपनी सटीक यार्कर पर उन्हें बोल्ड कर दिया जिसे गांगुली ने ‘टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ गेंद करार दिया था। केकेआर अब उस हार का बदला चुकता करने के लिए आतुर है जबकि दिल्ली फिर से जीत दर्ज करके शीर्ष पांच में जगह बनाने की कोशिश करेगा। उसके अभी छह मैचों में छह अंक हैं।
विज्ञापन


कोलकाता के प्रशंसक रसेल से एक और धमाकेदार पारी की उम्मीद कर रहे होंगे लेकिन पिच भी मैच में अहम भूमिका निभा सकती है। दिल्ली के पास विश्वस्तरीय तेज गेंदबाज हैं और बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के कुछ लोगों का मानना है कि गांगुली पिच के बारे में अपनी राय रख सकते हैं जो कि तेज गेंदबाजों के अनुकूल हो। गांगुली ने इन आरोपों पर कहा, ‘आप को पिच की प्रकृति के बारे में मैच के दिन ही पता चलेगा। पिच कैसी भी हो जो टीम अच्छी खेलेगी वह जीत दर्ज करेगी।’

विज्ञापन

कैब अध्यक्ष गांगुली पर भी रहेगी निगाह 

मैच से इतर केकेआर और भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भी आकर्षण का केंद्र होंगे। यह देखने में सभी की दिलचस्पी रहेगी कि बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मैच के दौरान कहां बैठते हैं। गांगुली अपने घरेलू मैदान ईडन गार्डन पर मेहमान होंगे क्योंकि अभी वह दिल्ली टीम के सलाहकार है। कोलकाता के तीन प्रशंसकों भासवती सांतुआ, रणजीत सील और अभिजीत मुखर्जी ने बीसीसीआई लोकपाल डी. के.जैन को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि पूर्व भारतीय कप्तान की दोहरी भूमिका हितों के टकराव के अंतर्गत आती है। गांगुली ने लोकपाल के नोटिस पर इन आरोपों का सिरे से खंडन किया।

टीमें इस प्रकार हैं :  

कोलकाता : दिनेश कार्तिक (कप्तान), रॉबिन उथप्पा, क्रिस लिन, शुभमन गिल, आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रैथवेट, सुनील नारायण, पीयूष चावला, कुलदीप यादव, निखिल नाइक, जो डेनली, श्रीकांत मुंडे, नीतीश राणा, संदीप वॉरियर, प्रसिद्ध कृष्णा, लोकी फर्ग्यूसन, हैरी गर्नी, केसी करियप्पा और यरा पृथ्वीराज।

दिल्ली : श्रेयस अय्यर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, ऋ षभ पंत, केलिन इनग्राम, कीमो पॉल, अक्षर पटेल, राहुल तेवतिया, अमित मिश्रा, कैगिसो रबाडा, इशांत शर्मा, हनुमा विहारी, अंकुश बैंस, हर्षल पटेल, मनजोत कालरा, क्रिस मौरिस, शेरफेन रदरफोर्ड, जलज सक्सेना, संदीप लामिछाने, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, नाथू सिंह, बंडारू अयप्पा, कोलिन मुनरो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें