मौजूदा IPL कई मायनों में खास है। विश्व कप से ठीक पहले शुरू हुआ यह टूर्नामेंट कई खिलाड़ियों के लिए अपना फॉर्म, क्लास और खेल दिखाने का सुनहरा मौका था। कई युवाओं ने प्रभावी खेल से दुनिया को अपना परिचय दिया। ऊंची बोली में बिकने वाले बहुतेरे ऐसे भी थे, जो बुरी तरह फ्लॉप हुए। न गेंद से प्रभावी रहे और न बल्ले से रंग जमा पाए। अब जब IPL के लीग राउंड खत्म हो चुके हैं और प्लेऑफ शुरू होने वाला है, ऐसे में एक नजर उन खिलाड़ियों पर भी डालते हैं जो फिसड्डी साबित हुए।