मध्यप्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपना घोषणापत्र जारी करने के बाद मोटरसाइकिल पर सवार होकर रैली निकाली। उन्होंने रैली से पहले भोपाल संसदीय क्षेत्र के लोगों के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया था, जिसमें युवाओं में उद्यमशीलता, कारोबारियों को कर्ज और नए स्टार्टअप जैसे मुद्दे शामिल थे।