फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2018: SRH के लिए बुरी खबर, शानदार फॉर्म में चल रहे शिखर धवन चोटिल

Fri, 20 Apr 2018 07:42 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4

मोहाली में गुरुवार को हुए IPL के एक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को मुंह की खानी पड़ी। क्रिस गेल की शतकीय पारी के बदौलत किंग्स इलेवन पंजाब ने 193 रन का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में सनराइजर्स की टीम महज 178 रन ही बना पाई और 15 रन से मैच हारना पड़ा। इस हार के अलावा सनराइजर्स के लिए एक और बुरी खबर है। टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन चोटिल हो चुके हैं।

विज्ञापन

2 of 4
सनराइजर्स के लिए पारी की शुरुआत करने वाले शिखर धवन पहले ही ओवर में चोटिल हो गए। पंजाब के तेज गेंदबाज बरिंदर सरन की एक गेंद शिखर धवन के हाथ पर लग गई। बॉल लगते ही शिखर धवन दर्द से कराह उठे। वह उसी समय मैदान पर बैठ गए। इसके बाद फिजियो को बुलाना पड़ा। हालांकि इसके बाद भी खेलने के लिए तैयार नहीं हो पाए और रिटायर्ड हर्ट हो गए।
 
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : ipl
शानदार फॉर्म से गुजर रहे शिखर धवन की चोट ने टीम मैनेजमेंट की चिंता जरूर बढ़ा दी होगी। उनकी चोट कितनी गहरी है इसकी जानकारी तो फिलहाल नहीं लग पाई है। अगर अगले कुछ मैच वो नहीं खेल पाते तो SRH के लिए ये जोरदार झटको होगा। बता दें कि टीम के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर पहले ही इस टूर्नामेंट से निष्कासन झेल रहे हैं। ऐसे में शिखर की चोट ओपनिंग के लिए किसी खतरे से कम नहीं।
विज्ञापन

4 of 4
बता दें कि शिखर धवन से पहले भी कई देशी- विदेशी खिलाड़ी चोटिल हो चुके हैं। कईयों को तो पूरे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है, सुरेश रैना चोट से परेशान हैं तो महेंद्र सिंह धोनी पीठ के दर्द से जूझ रहे हैं। केदार जाधव, पैट कमिंस, कागिसो रबाडा, मिचेल स्टार्क चोटिल होकर बाहर होने वाले खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें