सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ IPL 2018 का पहला शतक जड़ते हुए क्रिस गेल ने इसे अपनी बेटी को समर्पित किया था। मैच के बाद 'मैन ऑफ द मैच' अवार्ड लेने के दौरान गेल ने कहा था कि शुक्रवार को उनकी बेटी 2 साल की हो रही है इसलिए उन्होंने ये शतक उनके नाम किया। अब अपनी बेटी के जन्मदिन को और यादगार बनाते हुए क्रिस गेल ने एक और वीडियो शेयर किया है।
विज्ञापन
2 of 5
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किए वीडियो में गेल बिटिया संग जमकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में गेल अपनी बेटी ब्लश से पूछते नजर आ रहे हैं कि वो कितने साल की हो गई? इसके जवाब में ब्लश कहती है, टू'।
विज्ञापन
3 of 5
याद हो कि गुरुवार शाम हुए मैच के दौरान गेल की बीवी नताशा और बेटी ब्लश दोनों स्टेडियम में ही मौजूद थे। IPL में छठवां शतक जड़ते ही कैमरामैन ने नताशा पर फोकस भी किया। जिसके बाद गेल ने दिलचस्प अंदाज में अपनी सेंचुरी सेलिब्रेट की।
4 of 5
गेल के शानदार प्रदर्शन के बाद किंग्स इलेवन पंजाब के मेंटर वीरेंद्र सहवाग ने एक मजेदार ट्वीट किया है। इस ट्वीट में सहवाग ने लिखा, 'क्रिस गेल को लेकर मैंने आईपीएल को बचा लिया...'। बता दें यह सहवाग के इस ट्वीट को किंग्स इलेवन पंजाब के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से भी रीट्वीट किया गया है।
इतना ही नहीं क्रिस गेल को खरीदने के बाद वीरेंद्र सहवाग ने कहा था कि अगर गेल किंग्स इलेवन पंजाब को दो से तीन मैच जितवा देते हैं तो उन्हें खरीदने का उद्देश्य पूरा हो जाएगा। अब चार में से दो मैच में तो गेल ने अपनी धाकड़ बल्लेबाज का परिचय दे दिया है और अभी टूर्नामेंट में पंजाब को काफी मैच खेलने हैं। याद हो कि नीलामी के दौरान किसी भी फ्रेंचाइजी ने गेल को खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई थी, पहले दिन अनसोल्ड रहने के बाद दूसरे दिन किंग्स इलेवन पंजाब ने गेल को उनके बेस प्राइज पर ही खरीदकर एक शातिराना दांव खेला था।