IPL 2018 में खेले गए सुपरसंडे के दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स ने मेजबान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) पर शानदार जीत दर्ज की। RCB के कप्तान विराट कोहली के अलावा बीती रात पूरी टीम ने खराब प्रदर्शन किया। कोहली ने नाबाद 68 रनों की पारी खेल केकेआर के सामने 176 रन का लक्ष्य रखा। जिसे केकेआर ने आसानी से 4 विकेट खोकर ही पा लिया। वैसे तो पूरे मैच के दौरान RCB ने दोयम दर्जे की फिल्डिंग की। मगर मैच के आखिरी लम्हों में कप्तान विराट कोहली के एक कैच ने पूरी महफिल लूट ली। इसे देख स्टैंड में मौजूद WIFE अनुष्का भी काफी इम्प्रेस हुई।