आईपीएल सीजन-11 में खेले गए 29वें मुकाबले में रविवार को कोलकाता नाइटराइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 6 विकेट से करारी मात दी। इस मुकाबले में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने 68 रन की जबरदस्त पारी खेली। इस दौरान विराट के बल्ले से 5 चौके और 3 छक्के भी निकले। मगर अपनी खराब फिल्डिंग के चलते RCB ने यह मैच गंवा दिया। अगली स्लाइड में जानिए आखिर मैच के बाद विराट क्यों गुस्साएं:-
विज्ञापन
2 of 6
मैच हाथ से जाने के बाद विराट कोहली अपनी टीम पर जमकर बरसे। प्रेजेंटेशन सेरेमनी से ठीक पहले एंकर से बात करते हुए विराट कोहली ने कहा कि हमने जिस तरह की घटिया फील्डिंग की उससे हम जीत के काबिल ही नहीं थे। इस तरह का खेल कहीं भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। विराट ने कहा कि आज हमने बेहद घटिया फील्डिंग की जिसका परिणाम आपके सामने है।
विज्ञापन
3 of 6
याद हो कि केकेआर की पारी के पहले ओवर से ही आरसीबी के खिलाड़ियों ने अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए थे। मैच खत्म होते-होते एक के बाद एक कई आसान और हाफ चांसेज को टीम भुनाने में कामयाब नहीं हो पाई। खतरनाक सलामी बल्लेबाज सुनील नरेन को आरसीबी के फील्डर्स ने 4 जीवनदान दिए।
4 of 6
नरेन के अलावा RCB के फिल्डर्स ने दूसरे ओपनर क्रिस लिन का भी कैच टपकाया। विराट कोली ने अपनी टीम की इस घटिया फील्डिंग को लेकर कहा कि, ‘हम हर बार अच्छी बल्लेबाजी करते हैं। 175 रनों का लक्ष्य आसानी से बचाया जा सकता है, लेकिन अपनी स्तरहीन फील्डिंग के चलते हमने ये मैच गंवा दिया। जहां पर सिर्फ एक रन की गुंजाइश थी वहां हमने 4-6 रन दिए।’
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : ipl
कोलकाता ने इस टूर्नामेंट में बैंगलोर को दूसरी दफा शिकस्त दी। अब अगर आरसीबी को प्लेऑफ में पहुंचना है तो उसे अपने आने वाले 7 मैचों में से 6 किसी भी हाल में जीतने होंगे। बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं जब टीम के खराब प्रदर्शन के चलते विराट ने खुलेआम अपना रोष जाहिर किया हो।
इसके पहले मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए एक मैच में भी विराट ने 7 चौके और 4 छक्कों की मदद से 92 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। इस प्रदर्शन के बाद वह IPL 2018 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने। मैच खत्म होने के बाद जब कोहली को ऑरेंज कैप पहनने के लिए कहा तो उन्होंने कहा कि, मैं वाकई अभी इसे नहीं पहनना चाहता। मैं अभी इसे दूर रखना चाहूंगा। बता दें कि इस मैच में विराट की शानदार पारी के बावजूद RCB को 46 रन से करारी हार झेलनी पड़ी थी।