फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 10: ‘करो या मरो’ के मुकाबले में किंग्स का सामना आज मुंबई से

Thu, 11 May 2017 01:34 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
रोहित शर्मा और ग्लैन मैक्सवेल - फोटो : IPL official web
विज्ञापन
किंग्स इलेवन पंजाब टीम आईपीएल-10 के तहत शीर्ष पर चल रही मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक बार फिर ‘करो या मरो’ के मुकाबले में बृहस्पतिवार को उतरेगी। मुंबई 12 मैचों में 18 अंक के साथ शीर्ष पर है और उसका इरादा तालिका में नंबर एक पर रहते हुए प्लेऑफ में पहुंचने की होगी। पंजाब ने अपने पिछले मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स को हराया है और अब वह मेजबान को हराकर प्ले ऑफ की अपनी उम्मीदें जीवंत रखना चाहेगी। इसके अलावा पंजाब टीम को उम्मीद करनी होगी कि सनराइजर्स हैदराबाद अपना अंतिम मैच हार जाए। किंग्स इलेवन पंजाब के 12 मैचों में 12 अंक हैं और अगर वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ  हार जाती है तो मुंबई के अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स, राइजिंग पुणे सुपरजाइंट और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें अपने अंतिम मुकाबले खेलने से पहले ही प्ले ऑफ  में जगह बना लेंगी। मुंबई के खिलाफ मैच में हार के बाद पंजाब की टीम अधिकतम 14 अंक ही जुटा सकेगी जो उसे प्ले ऑफ  में जगह दिलाने के लिए नाकाफी होंगे।
विज्ञापन

जीत की लय दोबारा हासिल करने की कोशिश करेगी मुंबई

मुबंई इंडियन्स - फोटो : IPL official web
दूसरी तरफ मुंबई की टीम पिछले मैच में मौजूदा चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली हार से उबरकर दोबारा लय हासिल करने की कोशिश करेगी। पूरे सत्र के दौरान मुंबई के बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। कप्तान रोहित शर्मा, नीतीश राणा, पार्थिव पटेल, किरोन पोलार्ड और लेंड्ल सिमंस किसी भी गेंदबाजी क्रम को ध्वस्त करने में सक्षम हैं। पांड्या बंधुओं हार्दिक और क्रुणाल ने भी पूरे सत्र के दौरान बल्ले और गेंद दोनों से योगदान दिया है। अनुभवी ऑफ  स्पिनर हरभजन सिंह की फॉर्म में वापसी का भी टीम को फायदा मिला है।

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मिचेल मैक्लेनघन टीम की ओर से अब तक 17 विकेट चटका चुके हैं जबकि श्रीलंका के लसिथ मलिंगा उनका अच्छा साथ निभा रहे हैं। टीम के पास डेथ ओवरों के विशेषज्ञ जसप्रीत बुमराह भी हैं। पंजाब को अगर जीत दर्ज करनी है तो उसके विदेशी बल्लेबाजों कप्तान ग्लेन मैक्सवेल, शॉन मार्श और मार्टिन गुप्टिल को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। तेज गेंदबाज संदीप शर्मा और मोहित शर्मा को सही लाइन और लेंथ पर ध्यान देना होगा जबकि वानखेड़े की पिच पर बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
विज्ञापन

मौजूदा सीजन में हुए मैच में मुंबई ने 8 विकेट से दी थी मात

किंग्स इलेवन पंजाब - फोटो : IPL official web
आईपीएल में अब तक दोनों टीमों के बीच 19 मुकाबले खेल जा चुके हैं। जिनमें से 10 मैचों में मुंबई और 9 में पंजाब विजयी रही है। ऐसे में दोनों के बीच एक बार फिर कांटे की भिडंत होने की उम्मीद है। मौजूदा सीजन में  इन दोनों टीमों के बीच इस सीजन में 20 अप्रैल को इंदौर में खेले गए मैच में मुंबई ने किंग्स के 198 रन के स्कोर का पीछा करते हुए 8 विकेट से मात दी थी। किंग्स की ओर से शानदार शतक बनाने वाले हाशिम अमला भी टीम के साथ अब नहीं हैं। ऐसे में पंजाब के लिए इस बार भी जीत हासिल कर पाना आसान नहीं होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें