फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPSVsKKR: उथप्पा-गंभीर की शानदार बल्लेबाजी, कोलकाता ने पुणे को दी 7 विकेट से मात

Thu, 27 Apr 2017 08:44 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
रॉबिन उथप्पा - फोटो : IPL official web
विज्ञापन
गौतम गंभीर और रॉबिन उथप्पा की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत कोलकाता ने बुधवार को पुणे में राइजिंग पुणे सुपरजायंट के खिलाफ 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। उथप्पा ने 47 गेंद पर 87 और गंभीर ने 46 गेंद पर 62 रन बनाए।  पुणे ने कोलकाता को जीत के लिए निर्धारित 20 ओवर में 183 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 21 रन के स्कोर पर सुनील नरेन पवेलियन लौट गए। इसके बाद रॉबिन उथप्पा और कप्तान गौतम गंभीर के बीच दूसरे विकेट के लिए 158 रन की साझेदारी हुई। रॉबिन ने अपनी धमाकेदार पारी में 7 चौके और 6 छक्के जड़े। गौतम गंभीर भी 18वें ओवर में डेनियल क्रिस्टियन की गेंद पर कैच आउट हो गए। अंत में मनीष पांडे औक डैरेन ब्रैवो ने कोलकता को जीत दिलाई। कोलकाता ने 11 गेंद शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया।  
विज्ञापन


जयदेव उनदकट ने रॉबिन उथप्पा का कैच छोड़ दिया था। इस कैच ने पूरी तरह मैच का परिणाम बदल दिया। जिस वक्त रॉबिन का कैच छूटा तब वह 12 रन बनाकर खेल रहे थे और टीम का स्कोर 1 विकेट पर 47 रन था। 
SCORECARD 
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकता के लिए कप्तान गौतम गंभीर और सुनील नरेन ने पारी की शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 20 रन जोड़े। तीसरे ओवर में रन आउट होकर नरेन पवेलियन लौट गए। नरेन ने 11 गेंद में 16 रन बनाए। वह पिछली पारियों जैसा कमाल पुणे के खिलाफ नहीं दिखा सके। 
विज्ञापन


टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पुणे ने निर्धारित 20 ओवर में कप्तान स्टीव स्मिथ के नाबाद अर्धशतक और त्रिपाठी, रहाणे और धोनी की शानदार पारियों की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। स्मिथ 51  रन बनाकर नाबाद रहे।  पुणे की ओर से राहुल त्रिपाठी और अजिंक्य रहाणे ने पारी की शुरुआत करते हुए टीम के लिए 7 ओवर में 62 रन बनाए। पारी के आठवें ओवर में पियूष चावला ने शानदार बल्लेबाजी कर रहे राहुल त्रिपाठी को 37 रन पर बोल्ड कर दिया। यह पुणे को लगा पहला झटका था। 112 के स्कोर पर पुणे को दूसरा झटका लगा सुनील नरेन की गेंद पर रहाणे स्टंपिंग हो गए। उन्होंने 46 रन बनाए। रहाणे और स्मिथ के बीच दूसरे विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी हुई। रहाणे अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सके।

रहाणे के आउट होने के बाद धोनी और स्मिथ ने मोर्चा संभाला। धोनी और स्मिथ के बीच तीसरे विकेट के लिए 36 रन की साझेदारी हुई। तेजी से रन बना रहे धोनी कुलदीप की गेंद पर चकमा खाकर स्टंपिंग हो गए। धोनी ने 11 गेंद में 23 रन बनाए। कुलदीप ने 18वें ओवर में पुणे को दूसरा झटका दिया। धोनी केे बाद बल्लेबाजी के लिए आए मनोज तिवारी 1 रन बनाकर स्टंपिंग हो गए।  पांचवें विकेट के लिए स्मिथ और क्रिस्टन ने 32 रन की साझेदारी कर पुणे को 182 के स्कोर तक पहुंचाया। क्रिस्टन पारी के आखिरी ओवर में कुलदीप की गेंद पर 16 रन बनाकर आउट हो गए। कोलकाता की ओर से कुलदीप यादव 31 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा पियूष चावला और सुनील नरेन ने 1-1 विकेट हासिल किया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें