फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 10: दिल्ली के सामने आज होगी सनराइजर्स हैदराबाद की कड़ी चुनौती  

Wed, 19 Apr 2017 05:50 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
डेविड वार्नर -जहीर खान
विज्ञापन
आईपीएल के दसवें सीजन के 21 वें मैच में आज सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला दिल्ली डेयरडेविल्स से होगा। दिल्ली को हैदराबाद इस मुकाबले में अपनी बल्लेबाजी पर ज्यादा ध्यान देना होगा। दिल्ली को इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि उसका सामना ऐसी टीम से होने जा रहा है जिसके खिलाड़ियों के पास औरेंज और परपल कैप हैं। डेविड वॉर्नर 235 रन के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं तो वहीं भुवनेश्वर कुमार के नाम दसवें सीजन में सबसे अधिक 15 विकेट हैं।
विज्ञापन


पिछले मुकाबले में हैदराबाद ने अंतिम ओवर में किंग्स इलेवन पंजाब को हराया था वहीं दिल्ली को केकेआर के से करीबी हार का सामना करना पड़ा था। सनराइजर्स के पांच मैचों में छह अंक हैं और वह तीसरे स्थान पर है। दिल्ली चार अंक के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर है।

 

दिल्ली को बल्लेबाजी पर देना होगा ध्यान

sanju
आरसीबी और केकेआर के खिलाफ मिडिल ओवरों में बेहतर न कर पाने के कारण उन्हें हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली के पास संजू सैमसन हैं जो इस बार आईपीएल में अब तक शतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। इसके अलावा सैम बिलिंग्स, ऋषभ पंत, कोरी एंडरसन और ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस हैं। ऋषभ पंत बेहतरीन फॉर्म में हैं लेकिन संजू सैमसन और मॉरिस निरंतर अच्छा नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में दिल्ली को अपनी बल्लेबाजी पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करना होगा। 

भुवनेश्वर और अफगानिस्तान के युवा लेग स्पिनर राशिद खान दिल्ली के लिए चुनौती खड़ी कर सकते हैं। यह देखना भी दिलचस्प होगा कि क्या श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज को दिल्ली को फिर मौका देती है या नहीं। दिल्ली की गेंदबाजी का दारोमदार कप्तान जहीर खान, क्रिस मॉरिस, पैट कमिंस, एंडरसन के अलावा अमित मिश्रा पर है। 


 
विज्ञापन

वॉर्नर पर अंकुश रखना दिल्ली के गेंदबाजों के लिए चुनौती 

डेविड वॉर्नर - फोटो : IPL
दिल्ली की गेंदबाजी लाइनअप के लिए फॉर्म में चल रहे विपक्षी कप्तान डेविड वॉर्नर की बल्लेबाजी पर अंकुश रखना आसान नहीं होगा। पिछले मैच में बेहतर नहीं कर पाए युवराज सिंह पर दबाव होगा। ऑलराउंडर हेनरिक्स और बेन कटिंग टीम को अतिरिक्त मजबूती प्रदान करते हैं। आशीष नेहरा के इस मैच में वापसी करने की उम्मीद है क्योंकि बरिंदर सरां ने पंजाब के खिलाफ दो ओवरों में 29 रन लुटा दिए थे। 

दोनों टीमें इस प्रकार हैं 
सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वॉर्नर (कप्तान), तन्मय अग्रवाल, रिकी भुई, बिपुल शर्मा, बेन कटिंग, शिखर धवन्र, एकलव्य द्विवेद्वी, मोएजेज हेनरिक्स, दीपक हुड्डा, क्रिस जॉर्डन, सिद्धार्थ कौल, भुवनेश्वर कुमार, बेन लाघलिन, अभिमन्यु मिथुन, मोहम्मद नबी, मोहम्मद सिराज, मुस्ताफिजुर रहमान, आशीष नेहरा, नमन ओझा (विकेटकीपर), राशिद खान, विजय शंकर, बरिंदर सरां, प्रवीण तांबे, केन विलियम्सन और युवराज सिंह।  
दिल्ली डेयरडेविल्स: जहीर खान (कप्तान), मोहम्मद शमी, शाहबाज नदीम, जयंत यादव, अमित मिश्रा, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, करुण नायर, ऋषभ पंत, सीवी मिलिंद, खलील अहमद, प्रत्युक्ष सिंह, मुरुगन अश्विन, आदित्य तारे, शशांक सिंह, अंकित बवाने, नवदीप सैनी, कोरी एंडरसन, एंजेलो मैथ्यूज, पैट कमिंस, कैगिसो रबादा, क्रिस मॉरिस, कार्लोस ब्रेथवेट और सैम बिलिंग्स। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें