फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDW vs AUSW: ऑस्ट्रेलिया की गार्डनर ने लिया शानदार कैच, मंधाना को भेजा पवेलियन, देखें VIDEO

Sun, 03 Oct 2021 05:11 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गोल्ड कोस्ट

सार

पहली पारी में भारत ने 377/8 और ऑस्ट्रेलिया ने 241/9 रन बनाए थे। दिन खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 36/2 रन बना लिए थे और मैच ड्रॉ हो गया।
विज्ञापन
एश्ले गार्डनर का शानदार कैच - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीमों के बीच चल रहे इकलौते डे-नाइट टेस्ट के दौरान ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर का एक कैच जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल गार्डनर ने मैच के चौथे दिन स्मृति मंधाना का डाइव लगाकर कैच पकड़ा, जो कि फैंस की खूब वाहवाही बटोर रहा है।  
विज्ञापन


चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया के 241 रन पर पारी घोषित करने के बाद भारतीय टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरी। पहली पारी में शतक लगाने वाली स्मृति मंधाना इस पारी में भी शानदार खेल रही थीं। 18वें ओवर में मोलिनक्स की गेंद पर मंधाना ने मिड ऑन पर शॉट लगाया, जो कि बाउंड्री पर खड़ी गार्डनर ने करीब 10 मीटर की दौड़ लगाकर डाइव मारकर पकड़ लिया।  
 

इस तरह पहली पारी में 127 रन बनाने वाली मंधाना दूसरी पारी में 48 गेंदों पर 31 रन बनाकर आउट हुई। अपनी पारी में उन्होंने छह चौके भी लगाए। भारत ने अपनी दूसरी पारी तीन विकेट पर 135 रन बनाकर घोषित कर दी। 
विज्ञापन


पहली पारी में भारत ने 377/8 और ऑस्ट्रेलिया ने 241/9 रन बनाए थे। इस लिहाज से भारत ने मैच के आखिरी दिन ऑस्ट्रेलिया के सामने 271 रन का लक्ष्य रखा। दिन खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 36/2 रन बना लिए थे और मैच ड्रॉ हो गया।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें