फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या दुनिया के बेहतरीन फिल्डर रहे जोंटी रोड्स बनने जा रहे टीम इंडिया के फिल्डिंग कोच?

Wed, 21 Aug 2019 02:50 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
जोंटी रोड्स और आर श्रीधर - फोटो : सोशल मीडिया
रवि शास्त्री के दोबारा हेड कोच चुने जाने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा फील्डिंग कोच आर. श्रीधर का उनके पद पर दोबारा नियुक्त किया जाना लगभग तय माना जा रहा है। टीम इंडिया का सपॉर्ट स्टाफ चुनने की जिम्मेदारी चयनकर्ताओं पर हैं। इस समिति ने फील्डिंग कोच के लिए आवेदन करने वाले तीन उम्मीदवारों- आर. श्रीधर, जोंटी रोड्स और अभय शर्मा- का इंटरव्यू लिया। इस दौरान वे सभी उम्मीदवारों से काफी प्रभावित नजर आए। 
विज्ञापन

2 of 4
जोंटी रोड्स - फोटो : Jonty Rhodes web
सोमवार को बैटिंग और बोलिंग कोच के लिए कुल 18 इंटरव्यू लिए गए। इसके बाद एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली चयन समिति मंगलवार को भी इस प्रक्रिया को जारी रखेगी। खबरों के अनुसार दक्षिण अफ्रीका के पूर्व स्टार फील्डर रोड्स ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इंटरव्यू में भाग लिया। 
विज्ञापन

3 of 4
आर श्रीधर - फोटो : सोशल मीडिया
एक सूत्र ने कहा, 'जोंटी और अभय दोनों उम्मीदवारों ने काफी प्रभावित किया। उनका सीवी बहुत प्रभावशाली था। लेकिन आम राय यही है कि श्रीधर ने अच्छा काम किया है। तो उन्हें ही इस पद पर बने रहना चाहिए।' बोर्ड अब फिजियोथेरेपिस्ट और स्ट्रेंथ ऐंड कंडीशनिंग कोच के लिए बुधवार को इंटरव्यू लेगा। 
विज्ञापन

4 of 4
जोंटी रोड्स
अपने दौर के सर्वश्रेष्ठ फिल्डर रहे जोंटी रोड्स को बीते कुछ वर्षों में फील्डिंग कोचिंग का भी काफी अनुभव रहा है। मगर श्रीधर को मौजूदा भारतीय टीम के साथ काम करने का अनुभव है, बीते कुछ वर्षों में उन्होंने टीम के साथ काम करते हुए डेटाबेस तैयार किया है। इसके साथ ही वह सभी खिलाड़ियों के साथ निजी रूप से बात कर सकते हैं। यह कुछ बातें श्रीधर के पक्ष में जाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें