फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSL: किस रणनीति के साथ दूसरे T-20 में उतरेगा भारत, इंदौर में श्रीलंका के खिलाफ मैच आज

Tue, 07 Jan 2020 12:28 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : ट्विटर
बारिश और फिर मैदान गीला होने के कारण गुवाहाटी में भारत-श्रीलंका के बीच पहला टी-20 मैच रद्द हो गया। अब बारी इंदौर की है, जहां मंगलवार को दूसरा टी-20 खेला जाना है। बुमराह को इंदौर में मौका मिलना लगभग तय है, जहां साफ मौसम की भविष्यवाणी की गई है। होलकर स्टेडियम में अब तक सिर्फ एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला गया है और तब भी भारत ने श्रीलंका की मेजबानी की थी।
विज्ञापन

2 of 8
रोहित शर्मा - फोटो : Social Media
दिसंबर 2017 में बड़े स्कोर वाले इस मैच में रोहित ने 43 गेंद में 118 जबकि राहुल ने 49 गेंद में 89 रन बनाए थे, जिससे भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 260 रन का स्कोर खड़ा किया और फिर 88 रन से मैच जीता।
विज्ञापन

3 of 8
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : ट्विटर
कप्तान लसिथ मलिंगा के साथ टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक ऑलराउंडर एंजिलो मैथ्यूज को गुवाहाटी में अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली थी क्योंकि मेहमान टीम ने भी तीन विशेषज्ञ तेज गेंदबाजों और दो स्पिनरों के साथ उतरने का फैसला किया था।

4 of 8
एंजेलो मैथ्यूज
अब यह देखना होगा कि मंगलवार को मैथ्यूज को मौका मिलता है या नहीं। भारत के खिलाफ 10 साल से अधिक समय से किसी भी प्रारूप में द्विपक्षीय सीरीज जीतने में नाकाम रहे श्रीलंका को मेजबान टीम को हारने के लिए विशेष प्रदर्शन करना होगा।
विज्ञापन

5 of 8
केएल राहुल और शिखर धवन - फोटो : ट्विटर
कप्तान विराट कोहली भी कह चुके हैं कि श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से आराम मिलने के बाद रोहित शर्मा जब पारी का आगाज करने के लिए वापसी करेंगे तो धवन और राहुल के बीच से किसी एक का चयन करना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन

6 of 8
केएल राहुल और शिखर धवन - फोटो : ट्विटर
गुवाहाटी में पहले मैच में एक भी गेंद नहीं फेंके जाने के बाद कोहली के शुरुआती टी-20 मैच की अंतिम एकादश में बदलाव की संभावना नहीं है, जिसके लिए उन्होंने 3 विशेषज्ञ तेज गेंदबाजों और 2 स्पिनरों को चुना था।
विज्ञापन

7 of 8
चहल और कुलदीप - फोटो : BCCI
वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव को टीम में जगह मिली थी, जबकि युजवेंद्र चहल और रवींद्र जडेजा अंतिम एकादश में जगह बनाने में नाकाम रहे थे। श्रीलंका की टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाजों की अधिक संख्या को देखते हुए यह फैसला किया गया था।
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : सोशल मीडिया
मनीष पांडे और संजू सैमसन को पहले मैच की अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली थी और इन दोनों के एक बार फिर बाहर बैठने की उम्मीद है। अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी-20 विश्व कप से पूर्व भारतीय टीम खिलाड़ियों के साथ प्रयोग कर रही है, लेकिन टीम प्रबंधन ने अब तक पांडे और सैमसन को मौका नहीं दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें