फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के जंगलों की आग से पसीजा इस दिग्गज का दिल, नीलाम करेगा यह खास चीज

Mon, 06 Jan 2020 11:37 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग - फोटो : ट्विटर
ऑस्ट्रेलिया अबतक का अपना सबसे बड़ा अग्निकांड झेल रहा है। वहां के जंगलों में पिछले कई दिनों से भयंकर आग फैली हुई है। यह आग बुझने की बजाय बढ़ती ही जा रही है। इस प्राकृतिक अग्निकांड में अबतक 50 करोड़ जानवर अपनी जान गंवा चुके हैं। कई लोगों की जिंदगी को भी इस आग ने प्रभावित किया। हवाओं में धुआं घुल चुका है, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज शेन वॉर्न सामने आए हैं, ताकि वह इस आग से प्रभावित लोगों की मदद कर पाए।
 
विज्ञापन

2 of 4
ग्रीन बैगी कैप के साथ शेन वार्न - फोटो : ट्विटर
स्पिन के सिकंदर और ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दिग्गज गेंदबाज शेन वार्न आग पीड़ितों के लिए अपनी एक खूबसूरत चीज की नीलामी करने वाले हैं। यह है उनकी बैगी ग्रीन कैप। यह टोपी वार्न को उनके डेब्यू अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले दिया गया था। किसी भी क्रिकेटर के लिए वह उसके जीवन का सबसे यादगार पल भी होता है।
विज्ञापन

3 of 4
शेन वार्न - फोटो : getty
यह कैप वॉर्न द्वारा प्रामणिकता के लिए दिए ऑटोग्राफ वाले प्रमाण पत्र के साथ दी जाएगी। साथ ही ऑनलाइन नीलामी से आने वाली पूरी 100 फीसदी राशि Bushfire Appeal के लिए दान में दे दी जाएगी। 145 टेस्ट मैच में 708 विकेट चटकाने वाले वार्न नीलामी को मिल रहे प्रतिसाद से खुश हैं।
विज्ञापन

4 of 4
आग बुझाने के लिए हेलीकॉप्टरों से पानी भी बरसाया जा रहा है, लेकिन बारिश न होने की वजह से मुश्किलें हो रही हैं। - फोटो : Social Media
यहां यह बताना जरूरी हो जाता है कि, जंगलों में लगी इस भयावह आग में अबतक दो दर्जन लोग लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। करीब 500 घर तबाह हो चुके हैं। साथ ही साथ ऑस्ट्रेलिया के करीबी देश न्यूजीलैंड में भी इस आग का धुआं फैलने लगा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें