बंगलूरू टेस्ट मैच में नाथन लॉयन ने अपने टेस्ट करियर का सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्होंने भारत के मौजूदा सबसे सफल गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को अपनी प्रेरणा का स्त्रोत बताया। ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर लॉयन अश्विन को अपना गुरु मानकर उनके गेंदबाजी से जुड़े कई वीडियो देखकर बेहतर प्रदर्शन को अंजाम दिया।
उन्होंने चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में 50 रन देकर 8 विकेट हासिल किए, जो कि किसी भारतीय सरजमीं पर आस्ट्रेलियाई गेंदबाज के बेस्ट प्रदर्शन है।
मैच के बाद दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा 'मैंने बिग बैश लीग में जॉन डेविडसन के साथ अपनी गेंदबाजी पर कड़ी मेहनत की, मैं रोजाना एक घंटा गेंदबाजी का अभ्यास करता था।'
उन्होंने आगे बताया कि 'भारत दौरे से पहले दुबई में 12,00 गेंदें फेंक कर कड़ा अभ्यास किया। हमने उस दौरान यह रणनीति बनाई की कैसे भारत के खिलाफ गेंदबाजी की जाए। उस दौरान मैंने अश्विन की गेंदबाजी से जुड़े कई वीडियो देखें, लेकिन मैंने अपने स्टाइल पर ही फोकस किया।'