न्यूजीलैंड के लिए आखिरी वन-डे लगभग दो साल पहले खेलने वाले 22 वर्षीय चैपमैन को टीम में वापसी का मौका मिला है। हाल ही में इंडिया ए के खिलाफ अनाधिकारिकर वन-डे सीरीज और टेस्ट सीरीज में छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने शतक जड़ा थे। वही कप्तान केन की गैरमौजूदगी में टीम की कमान युवा विकेटकीपर टॉम लाथम संभालेंगे।
टी-20 सीरीज के तीसरे मैच में डाइव लगाते वक्त केन विलियमसन के कंधे में चोट लगी थी। इसके बाद वह सीरीज के बाकी बचे दो मैचों में खेलने नहीं उतरे और टिम साउदी ने कप्तानी संभाली थी। अब अगली रिपोर्ट आते तक टीम मैनेजमेंट विलियमसन को लेकर कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहता। तीसरे टी-20 में शानदार पारी खेलने वाले विलियमसन की गैरमौजूदगी न्यूजीलैंड की वन-डे टीम को कमजोर करेगी।
पांच मैच की टी-20 सीरीज के बाद भारतीय टीम को तीन वन-डे मुकाबले खेलने हैं, जिसकी शुरुआत बुधवार यानी 5 फरवरी को हैमिल्टन से होगी। आठ फरवरी को दूसरा वन-डे ऑकलैंड में और सीरीज का आखिरी मुकाबला 11 फरवरी को माउंट माउंगैई में खेला जाएगा। 15 फरवरी से टेस्ट सीरीज का आगाज होगा।