फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women`s Asia Cup: भारतीय महिला टीम को लगा झटका, चोट के कारण बाहर हुईं श्रेयंका, इस खिलाड़ी को टीम में मिली जगह

Sun, 21 Jul 2024 04:26 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दांबुला

सार

श्रेयंका ने पाकिस्तान के खिलाफ टीम के पहले मैच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने 3.2 ओवर में 14 रन देकर दो विकेट लिए थे जिससे भारत को विपक्षी टीम को कम स्कोर पर आउट करने में मदद मिली।
विज्ञापन
श्रेयंका पाटिल - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला टीम को उस वक्त तगड़ा झटका लगा जब टीम की स्पिनर श्रेयंका पाटिल बाएं हाथ की अंगुली में चोट के कारण श्रीलंका में खेले जा रहे महिला एशिया कप से बाहर हो गईं। एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने बताया कि श्रेयंका की जगह तनुजा कंवर को टीम में शामिल किया गया है। 21 वर्षीय श्रेयंका को पाकिस्तान के खिलाफ भारत के शुरुआती मैच के दौरान कैच लेने के प्रयास में चोट लगी थी। 
विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ निभाई थी अहम भूमिका
श्रेयंका ने पाकिस्तान के खिलाफ टीम के पहले मैच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने 3.2 ओवर में 14 रन देकर दो विकेट लिए थे जिससे भारत को विपक्षी टीम को कम स्कोर पर आउट करने में मदद मिली। वहीं अनकैप्ड बाएं हाथ की स्पिनर 26 वर्षीय तनुजा इस साल महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में गुजरात जायंट्स के लिए खेली थीं जिसमें उन्होंने 7.13 के इकॉनोमी से आठ मैचों में 10 विकेट लिए थे।

दिसंबर 2023 में पदार्पण करने के बाद श्रेयंका ने भारत के लिए 12 टी20 अंतरराष्ट्रीय और तीन वनडे खेले हैं। इस साल डब्ल्यूपीलए के दौरान उन्हें इसी हाथ में ‘हेयरलाइन’ फ्रैक्चर हुआ था। इससे वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए कुछ मैच में नहीं खेल पाई थीं। अक्टूबर में बांग्लादेश में होने वाले महिला टी20 विश्व कप के चलते श्रेयंका जल्द से जल्द फिटनेस हासिल करने की उम्मीद करेंगी।
विज्ञापन

भारत ने यूएई को दिया 202 रनों का लक्ष्य
भारत और यूएई के बीच दांबुला में एशिया कप का मुकाबला खेला जा रहा है जिसमे भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 201 रन बनाए हैं। भारत की ओर से इस मैच में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 47 गेंदों पर सात चौके और एक छक्के की मदद से 66 रन बनाए, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने 29 गेंदों पर 12 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 64 रनों की पारी खेली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें