फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Table Tennis : भारतीय महिला खिलाड़ियों का ब्रिक्स खेलों में दमदार प्रदर्शन, देश को दिलाया पहला पदक

Sat, 15 Jun 2024 08:59 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम रूस के कजान में सेमीफाइनल में चीन से 1-3 से हार गई जिससे उसे कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम - फोटो : Mansukh Mandaviya X Account
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने कजान में चल रहे ब्रिक्स खेलों में दमदार प्रदर्शन करते हुए देश को पहला पदक दिलाया। भारत के लिए पोयमंती बैस्य, मौमिता दत्ता और यशिनी शिवशंकर की महिला टेबल टेनिस टीम ने कांस्य पदक जीता जिससे भारत ने इस टूर्नामेंट में अपना पदक का खाता खोला। भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम रूस के कजान में सेमीफाइनल में चीन से 1-3 से हार गई जिससे उसे कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

खेल मंत्री ने महिला टीम को दी बधाई
नए खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने महिला टेबल टेनिस टीम को बधाई देते हुए अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, ब्रिक्स खेलों में कांस्य पदक जीतने के लिए महिला टेबल टेनिस टीम को बधाई। यह इस टूर्नामेंट में हमारा पहला पदक है। आपने देश को गौरवान्वित किया है। मैं आपको भविष्य में लगातार सफलता हासिल करने की कामना करता हूं। 

विज्ञापन

चीन ने वापसी कर जीता मैच
यशिनी ने पहले गेम में 11-7, 4-11, 11-8, 7-11, 11-2 से जीत हासिल की। लेकिन चीन ने वापसी करते हुए बाकी तीन मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। अनिर्बान घोष, जीत चंद्रा और स्नेहित सुरवज्जुला की भारतीय पुरुष टीम क्लासिफिकेशन मैच में बहरीन पर 3-1 की जीत से पांचवें स्थान पर रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें