फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले वन-डे में जमाई धाक, अब टी-20 सीरीज पर टीम इंडिया की नजर

Mon, 12 Feb 2018 03:36 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम
विज्ञापन

टीम इंडिया की महिला क्रिकेटर्स ने वन-डे सीरीज में मेजबान दक्षिण अफ्रीका को 2-1 से शिकस्त दी। हालांकि तीसरे वनडे में क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान पर उतरी टीम इंडिया को आखिरी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इससे महिला खिलाड़ियों के आत्मविश्वास में बिल्कुल कमी नहीं आई। अब टीम इंडिया की नजर मंगलवार से शुरू होने जा रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज पर हैं।

विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा सीरीज में टी-20 स्पेशलिस्ट अनुजा पाटिल को शामिल किया गया है। इसके अलावा अपना डेब्यू मैच खेलने जा रही राधा यादव और विकेटकीपर नुजहत परवीन को भी टीम में शामिल किया गया है।

प्रोटियाज टीम के खिलाफ 17 वर्षीय मुंबई की खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिगेज को भी टीम में रखा गया है। इस खिलाड़ी ने अंडर-19 क्रिकेट में 163 गेंद पर 202 रन बनाए थे। आइए इस टी-20 सीरीज के लिए दोनों टीमों के स्क्वाड पर एक नजर डालें:

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : SELF
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप कप्तान), मिताली राज, वेदा कृष्णमूर्ति, जेमिमा रोड्रिगेज, दीप्ति शर्मा, अनुजा पाटिल, तानिया भाटिया, नुजहत परवीन, पूनम यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, झूलन गोस्वामी, शिखा पांडे, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव।
 
दक्षिण अफ्रीका: डेन वान निकर्क (कप्तान), मारिजाने काप, तृषा चेट्टी, शबनिम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, मसाबाटा क्लास, सुने लुस, ओडिने कर्स्टन, मिगनोन डु प्रीज, लिजले ली, च्लो ट्रायन, नादिने डि क्लर्क, रायसिबे एनटोजाखे, मोसेलिन डेनियल्स।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें