नेल ने कहा कि मौजूदा दौरे पर इन तीनों खिलाड़ियों ने उन्हें बहुत प्रभावित किया है। कप्तान
विराट कोहली ने जहां टेस्ट और वनडे सीरीज में प्रोटियाज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं शिखर धवन ने वनडे सीरीज में अपनी टीम को सधी हुई शुरुआत दी है।
हार्दिक पांड्या के बारे में बोलते हुए नेल ने कहा कि वह मैदान पर हमेशा चुनौतियों को स्वीकार कर बेहतर खेल दिखाते हैं। पांड्या हमेशा अपने विपक्षी खिलाड़ियों पर काउंटर अटैक करते हैं। नेल ने कहा कि टीम इंडिया की इस तिगड़ी के खिलाफ गेंदबाजी करके उन्हें काफी मजा आएगा।
आंद्रे नेल ने टीम इंडिया की इस तिगड़ी के अलावा एक और खिलाड़ी की प्रशंका की है। हालांकि मौजूदा वन-डे सीरीज में यह खिलाड़ी टीम से नदारद है। दरअसल उन्होंने चेतेश्वर पुजारा को एक बेहतरीन बल्लेबाज बताते हुए, उनके खिलाफ गेंदबाजी करने की इच्छा जाहिर की है। बता दें कि 36 टेस्ट मैच खेलने वाले आद्रे नेल के नाम 123 विकेट दर्ज हैं। वहीं 79 वन-डे मैचों में उन्होंने 106 खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया है।