फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट के लिए टीम इंडिया की घोषणा, दिग्गज बाहर 

Wed, 01 Feb 2017 03:12 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : espncricinfo
विज्ञापन
एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी है। 
विज्ञापन


चोट से उबर चुके विकेट कीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा की टेस्ट टीम में वापसी हो गई है। वहीं शानदार फॉर्म में चल रहे पार्थिव पटेल की टीम से छुट्टी हो गई है। हालांकि इस बात को लेकर पहले ही एमएसके प्रसाद ने संकेत दे दिए थे कि साहा ही उनकी पहली पसंद है। Team for Bangladesh test: Virat,Vijay,KL Rahul,Pujara,Rahane,K Nair,Saha,Ashwin,Jadeja J Yadav,U Yadav,I Sharma,Bhuvi,Mishra,
Mukund,Pandya — ANI (@ANI_news) January 31, 2017
टीम इस प्रकार है।

विराट कोहली, मुरली विजय, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, करुण नायर, रिद्धिमान साहा, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, जयंत यादव, उमेश यादव, ईशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, अमित मिश्रा, अभिनव मुकुंद, हार्दिक पांड्या
विज्ञापन


ओपनर अभिनव मुकुंद की एक बार फिर टीम में वापसी हुई है। वह पांच साल बाद टीम इंडिया में वापसी करने में सफल हुए हैं। 
विज्ञापन

पार्थिव पर फिर भारी पड़े साहा

पार्थिव पटेल और केएल राहुल
साहा की गैर मौजूदगी में पार्थिव पटेल ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरी भूमिका अदा की थी। एक तरफ वह ओपनर की भूमिका निभा रहे थे। साथ ही विकेट के पीछे भी कमाल दिखा रहे थे। 
उनकी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत गुजरात ने पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता। फाइनल में पार्थिव ने 146 रनों की शानदार पारी खेली।

लेकिन चोट से उबरकर साहा ने शेष भारत की ओर से खेलते हुए ईरानी ट्रॉफी में शानदार दोहरा शतक जड़कर टीम इंडिया में अपनी वापसी का रास्ता खोल लिया। साहा ने 204 रनों की नाबाद पारी खेली थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें