अभय और जोशना की तीसरी वरीय जोड़ी ने टोंग सेज विंग और टांग मिंग होंग की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को मिक्स्ड डबल्स फाइनल में 11-8, 10-11, 11-5 से हराया।
भारतीय स्क्वाश खिलाड़ी अभय सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को एशियाई डबल्स स्क्वाश चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीते। एशियाई खेलों में टीम चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता अभय ने वेलावन सेंथिलकुमार के साथ मिलकर पुरुष डबल्स का खिताब जीता।
विज्ञापन
इसके बाद इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी ने अनुभवी जोशना चिनप्पा के साथ मिलकर मिक्स्ड डबल्स फाइनल में फतह हासिल की। अभय और वेलावन की शीर्ष वरीय जोड़ी ने पुरुष युगल फाइनल में मलेशिया के ओंग साई हुंग और सियाफिक कमाल की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को 11-4, 11-5 से शिकस्त दी। इसके बाद अभय और जोशना की तीसरी वरीय जोड़ी ने टोंग सेज विंग और टांग मिंग होंग की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को मिक्स्ड डबल्स फाइनल में 11-8, 10-11, 11-5 से हराया।
वेलावन ने कहा, मैं अभय के लिए बहुत खुश हूं जिन्होंने इस हफ्ते इतना शानदार प्रदर्शन किया। हमें पूरा भरोसा था और हम बेहतर होते रहे। भारत के लिए फिर से खेलना मेरे लिए बहुत मायने रखता है क्योंकि मैं घुटने की सर्जरी के कारण पिछले पांच महीनों से खेल से दूर थी। डबल्स से वापसी करना अच्छा मौका था ताकि मैं पीएसए टूर पर वापसी कर सकूं।