फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ODI WC: इंग्लैंड के खिलाफ मैच में काली पट्टी बांधकर उतरे भारतीय खिलाड़ी, जानें क्या है वजह

Sun, 29 Oct 2023 03:20 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

बिशन सिंह बेदी भारत के मानतम स्पिन गेंदबाजों में से एक रहे हैं। उनके निधन के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ मैच में काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरी। 
विज्ञापन
भारतीय टीम ने बिशन सिंह बेदी को श्रद्धांजलि दी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वनडे विश्व कप 2023 में अपने छठे मुकाबले में भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी हाथ में काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरे। भारतीय टीम इस मैच में दिवंगत क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी को श्रद्धांजलि दे रही थी। बेदी देश के महानतम स्पिन गेंदबाजों में से एक रहे हैं। भारत की तरफ से 67 टेस्ट मैचों में 266 विकेट लेने वाले बेदी का सोमवार को नई दिल्ली में निधन हो गया। लंबी बीमारी के बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। वह 77 वर्ष के थे।
विज्ञापन


बिशन सिंह बेदी भागवत चंद्रशेखर, ईरापल्ली प्रसन्ना और एस वेंकटराघवन के साथ स्पिन चौकड़ी के सदस्य थे। बेदी के निधन के बाद उनके बेटे अंगद और बहू नेहा धूपिया ने सोशल मीडिया के जरिए परिवार की भावनाओं को जाहिर करते हुए लिखा, ‘यह पापा की उस स्पिन गेंद की तरह था जिसका हम अंदाजा नहीं लगा सके।’



बिशन सिंह बेदी की बहू नेहा धूपिया ने मामी फिल्म फेस्टिवल के दौरान अपने ससुर को श्रद्धांजलि दी। इस इवेंट में वह हाथ में काला पट्टा पहने नजर आईं। गुरुद्वारे में अंतिम अरदास के दौरान नेहा धूपिया और अंगद बेदी सफेद कपड़ों में नजर आए। शर्मिला टैगोर भी इस दौरान देखी गईं। कीर्तन और अंतिम अरदास की कई तस्वीरें सामने आई हैं। 
विज्ञापन


अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे कई क्रिकेटर
दिग्गज स्पिनर बेदी के अंतिम संस्कार के समय क्रिकेट जगत से कपिल देव, मदन लाल वीरेंद्र सहवाग, आशीष नेहरा, अजय जडेजा, मुरली कार्तिक सहित कई हस्तियां उपस्थित थी। प्रथम श्रेणी के भी क्रिकेटर काफी संख्या में उपस्थित थे। एक पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि बेदी साहब जितने दिग्गज क्रिकेटर थे, उससे बड़े इंसान थे। भारत के पूर्व कप्तान बेदी ने 1967 से 1979 के बीच 67 टेस्ट खेले और 266 विकेट लिए। उनका लंबी बीमारी के बाद सोमवार को घर पर निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे और उनके परिवार में पत्नी अंजू, बेटा अंगद और बेटी नेहा हैं। परिवार से जारी बयान में अंजू, अंगद, नेहा और अन्य के साथ बेदी की बहू नेहा धूपिया का नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें