अमर उजाला
Thu, 13 July 2023
टीम इंडिया के पास एक से बड़े एक धुरंधर हैं लेकिन अहम मुकाबलों में टीम के स्टार बल्लेबाजों ने फैंस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया
मौजूदा टीम में भी दो सूरमा ऐसे हैं जो आईसीसी इवेंट्स में नॉकआउट मैचों में कभी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए- राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा
द्रविड़ की बात करें तो 1998 चैंपियंस ट्रॉफी क्वार्टरफाइनल में उनके बल्ले से 80 गेंद में महज 48 रन निकले थे
1998 चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में उनका प्रदर्शन और खराब रहा और वह 54 गेंद में महज 30 रन बना सके
साल 2000 में चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भी उनका बल्ले नहीं चला और महज 22 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद भी उन्होंने कई मौकों पर फैंस का दिल तोड़ा
वहीं, रोहित शर्मा का भी बड़ी टीमों के खिलाफ नॉकआउट मैचों में बल्ला नहीं चला
रोहित 17 बार आईसीसी के नॉकआउट्स मुकाबलों में बल्लेबाजी करने उतरे, लेकिन बड़ी टीमों के खिलाफ बड़े मंच पर उनके बल्ले से बड़ी पारी नहीं निकली
2013 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में वह 14 गेंद में 9 रन बना सके थे, जबकि 2014 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में महज 29 रन बना सके थे
2017 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में 3 गेंद में शून्य और इसके बाद भी यह सिलसिला लगातार चलता आ रहा है
बात करें साल 2019 के वर्ल्ड कप की तो सेमीफाइनल में वह महज 1 रन बनाकर चलते बने थे, टी20 वर्ल्ड कप 2022 में रोहित का बल्ला फ्लॉप रहा
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में दोनों बार रोहित बल्ले से दमखम दिखाने में कामयाब नहीं हो सके थे
रोहित मौजूदा समय में टीम इंडिया की कमान संभाल रहे हैं और राहुल द्रविड़ हेड कोच, ऐसे में उनके पास इस भारत को वर्ल्ड कप दिलाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी
क्या आप तस्वीर में 9 सेकेंड के अंदर कछुआ को ढूंढ सकते हैं?