फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस खिलाड़ी ने कहा, कोहली ने दिलाई दुनिया में मुझे पहचान

Fri, 15 Sep 2017 03:34 PM IST
amarujala.com- Presented By: मुकेश झा
विज्ञापन
टीम इंडिया
विज्ञापन
भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भारतीय कप्तान विराट कोहली का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, 'मैं विराट कोहली को धन्यवाद देता हूं, जिनकी वजह से आज सब लोग मुझे जानते हैं।' 17 सितंबर से शुरू होने वाली भारत और ऑस्ट्रेलिया के ‌खिलाफ वन-डे सीरीज के पहले चहल ने कप्तान विराट की तारीफ करते हुए कहा, 'पहले बस लोग जानते थे कि कोई चहल है लेकिन विराट ने मुझे दुनिया में एक खास पहचान दिला दी। 
विज्ञापन


पढ़ेंः- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वन-डे के लिए चेन्नई पहुंची टीम इंडिया, क्रिकेटरों ने शेयर की सेल्फी

गौरतलब है कि युजवेंद्र चहल भले ही अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में फिलहाल नए हो लेकिन अपनी क्षमताओं की वजह से वन डे के अंतिम ग्यारह खिलाड़ियों में जगह बनाने में सफल रहे हैं। चहल आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से विराट कोहली की कप्तानी में ही खेलते हैं। उसी समन्वय को कोहली और चहल अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भी बनाए रखना चाहते हैं, यही कारण है कि विराट इस युवा लेग स्पिनर का समर्थन करते हैं।

बता दें कि भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए एकमात्र  टी-20 में भी चहल ने शानदार प्रदर्शन किया था। चहल ने इस टी-20 मुकाबले में तीन विकेट हासिल किए थे। इसके साथ ही वो देश के लिए अपने पहले 7 टी-20 मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए। चहल अंर्तराष्ट्रीय टी-20 मैचों में अब तक 14 विकेट ले चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें