तीन मैचों की टी-20 सीरीज के आखिरी मैच में भारतीय महिला टीम ने बांग्लादेश को 10 रन से हराकर सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने नौ विकेट पर 123 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में बांग्लादेश की टीम सात विकेट पर 113 रन ही बना सकी।
मोना मेशराम (22) और स्मृति मंधाना (39) ने पहले विकेट के लिए सात ओवर में 53 रन की साझेदारी कर टीम को ठोस शुरुआती दिलाई। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी 20 रन का योगदान दिया।
बाद में पूनम यादव ने तीन और एकता बिष्ट ने दो विकेट लेकर टीम को आसानी से जीत दिला दी। बांग्लादेश की ओर से लता मोंडल ने सर्वाधिक 32 रन बनाए।