फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भारतीय क्रिकेटर्स ने बनाई 'टीम मास्क फोर्स’, मोदी ने की टीम का हिस्सा बनने की अपील

Sat, 18 Apr 2020 10:10 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
टीम मास्क फोर्स - फोटो : अमर उजाला
भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से नया वीडियो बनाया है, जिसमें विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर जैसे क्रिकेटर नजर आएंगे।
 

प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने बीसीसीआई की टीम मास्क फोर्स मुहिम का स्वागत किया। पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा, ‘आज का सबसे अहम टास्क...टीम मास्क फोर्स का हिस्सा बनें। छोटा लेकिन जरूरी बचाव हमें सुरक्षित रख सकता है। इसके बारे में जानकारी फैलाना जरूरी बात है।’
विज्ञापन

2 of 7
मास्क फोर्स - फोटो : bcci
‘टीम मास्क फोर्स’ सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने के लिए जागरूकता पैदा करने के लिए बनाई गई है। बोर्ड ने ट्वीट किया, ‘टीम इंडिया अब टीम मास्क फोर्स है। ‘इंडिया फाइट कोरोना’ से जुड़ें और केंद्र सरकार का सेतु आरोग्य मोबाइल एप्प डाउनलोड करें।’
विज्ञापन

3 of 7
घर पर तैयार मास्क के साथ विराट - फोटो : bcci
भारतीय कप्तान कोहली ने वीडियो में कहा, ‘भारतीय टीम का सदस्य होना फख्र की बात है, लेकिन हम आज एक बड़ी टीम ‘टीम मास्क फोर्स’ बना रहे हैं।’

4 of 7
घर पर तैयार मास्क के साथ सचिन तेंदुलकर - फोटो : BCCI
तेंदुलकर ने कहा, ‘कम ऑन इंडिया। मास्क बनाइए और मास्क फोर्स का हिस्सा बनिए। 20 सेकंड तक हाथ धोइए और सामाजिक दूरी बनाए रखिए।’
विज्ञापन

5 of 7
घर पर तैयार मास्क के साथ रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
रोहित शर्मा ने कहा, ‘मास्क फोर्स का हिस्सा बनना आसान है। घर पर बैठकर मास्क बनाइए, जैसे मैने अपने लिए बनाया है।’
विज्ञापन

6 of 7
घर पर तैयार मास्क के साथ भारतीय दिग्गज - फोटो : bcci
इस वीडियो में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, स्मृति मंधाना, हरभजन सिंह, हरमनप्रीत कौर, वीरेंद्र सहवाग, राहुल द्रविड़ और मिताली राज के भी संदेश हैं। बोर्ड ने इससे पहले पीएम केयर्स फंड में 51 करोड़ रूपये का योगदान दिया था। अगली स्लाइड में देखिए वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बीसीसीआई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें