फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से सिर्फ एक जीत दूर भारत, मैच हारे या ड्रॉ हुआ तो क्या होगा?

Tue, 02 Mar 2021 10:20 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
भारतीय टेस्ट टीम - फोटो : ट्विटर
भारतीय टीम ने चौथे और निर्णायक टेस्ट के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपना सबसे छोटा मैच (842 गेंद) खेलने और जीतने के बाद अब विराट एंड कंपनी का मनोबल काफी बढ़ गया है। अब टीम की निगाह बृहस्पतिवार से इसी स्टेडियम में शुरू होने वाले चौथे टेस्ट को जीतकर रिकॉर्ड मैच जीत के साथ पहली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल का टिकट कटाने पर है।
विज्ञापन

2 of 4
ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीत के बाद भारत - फोटो : ट्विटर @BCCI
हारे तो ऑस्ट्रेलिया करेगा क्वालीफाई

टीम हालांकि ड्रॉ के साथ भी लॉर्ड्स में 18 जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाले फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लेगी, लेकिन अगर टीम यह मैच जीत जाती है तो यह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में उसकी रिकॉर्ड 11वीं जीत होगी। ऐसे में भारतीय टीम कोई कोताही नहीं बरतना चाहेगी। चार मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे है। उसे पता है अब अगर कोई चूक हुई तो उसका लॉॅर्ड्स में फाइनल खेलने का सपना टूट सकता है। अगर इंग्लैंड मैच जीतता है तो ऑस्ट्रेलिया को मौका मिलेगा। ऐसे में टीम हर हाल में मैच जीतना चाहेगी।
विज्ञापन

3 of 4
रोहित शर्मा - फोटो : twitter
खिलाड़ियों को दिखाना होगा दम

रोहित शर्मा से एक और धमाकेदार पारी की उम्मीद रहेगी। स्पिनर आर अश्विन और अक्षर पटेल फिर से मेहमान टीम को अपने जाल में फंसाने को बेताब होंगे। कोहली एक अर्धशतक को छोड़कर कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं ऐसे में वह एक साल से ज्यादा समय से चला आ रहा शतकों का सूखा खत्म करना चाहेंगे। अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा भी बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।
विज्ञापन

4 of 4
टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर @BCCI
रोहित और रहाणे ने बहाया पसीना

कोहली, रोहित और रहाणे ने नेट अभ्यास के दौरान जमकर पसीना बहाया। इन तीनों बल्लेबाजों ने तेज गेंदबाजों और स्पिनरों के खिलाफ ड्राइव, पुल और फ्लिक का अभ्यास किया। मुख्य कोच रवि शास्त्री को रोहित और कोहली के साथ बात करते हुए देखा गया जिसके बाद ये दोनों सीनियर बल्लेबाज आपस में चर्चा करने लगे। तीसरे टेस्ट में 11 विकेट चटकाने वाले बायें हाथ के स्पिनर अक्षर को दुनिया के कुछ सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों के खिलाफ नेट पर गेंदबाजी करते हुए देखा गया। क्षेत्ररक्षण अभ्यास के दौरान रोहित के बाद दूसरी स्लिप में खड़े रहाणे को अपने दायीं ओर गोता लगाते हुए एक साथ से कैच लपकते हुए देखा गया। भारत तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बिना उतरेगा जिन्हें निजी कारणों से टीम से रिलीज किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें